Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

विभाजन का खर्च घटाने संबंधी प्रस्ताव को आज केबिनेट की मंजूरी संभव

पांच हजार रुपये स्टांप ड्यूटी और पांच हजार रुपये निबंधन शुल्क से ही कराया जा सकेगा अब संपत्ति का बंटवारा

लखनऊ : योगी सरकार संयुक्त पारिवारिक संपत्ति (पैतृक संपत्ति) के विभाजन की प्रक्रिया को सरल व सस्ता बनाने जा रही है। बिना किसी विवाद के चार पीढ़ियों की संपत्ति का बंटवारा मात्र 10 हजार रुपये में किया जा सकेगा। संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेंट की बैठक में मंजूरी मिल सकती है।

‘पारिवारिक संबंधियों के बीच होने वाले बंटवारे (विभाजन) पर अभी स्टांप ड्यूटी जहां सर्किल रेट पर संपत्ति के मूल्य के आधार पर चार प्रतिशत लगती है वहीं निबंधन शुल्क भी एक प्रतिशत देना पड़ता है। ऐसे में भारी-भरकम खर्च से बचने के लिए ज्यादातर मामलों में बंटवारा न कराए जाने पर संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद के कोर्ट-कचेहरी में मुकदमे बढ़ते जा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाजन की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ ही उस पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी को घटाने के लिए स्टांप एवं निबंधन विभाग ने स्टांप अधिनियम की अनुसूची-1ख के अनुच्छेद 45 (विभाजन) के तहत प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग ने चार पीढ़ियों तक की किसी भी कीमत तक की संपत्ति के बंटवारे के लिए एक समान पांच हजार रुपये स्टांप ड्यूटी और पांच हजार रुपये ही निबंधन शुल्क प्रस्तावित किया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मात्र 10 हजार के खर्च, पर संपत्ति के बंटवारे की पक्की लिखा-पढ़ी कराई जा सकेगी। पूर्व में विभाग ने सेल डीड की तरह एक प्रतिशत निबंधन शुल्क प्रस्तावित किया था।

ऐसे में यदि एक करोड़ की किसी पैतृक संपत्ति का विभाजन किया जाता तो स्टांप ड्यूटी भले ही पांच हजार देनी होती लेकिन निबंधन शुल्क के तौर पर एक लाख रुपये लगते। मुख्यमंत्री द्वारा सहमति न जताए जाने पर निबंधन शुल्क पांच हजार रुपये प्रस्तावित किया गया है। विभाजन विलेख में सभी पक्षकार विभाजित संपत्ति में संयुक्त हिस्सेदार होते हैं। संपत्ति का विभाजन उनके बीच ही होता है। विभाजन विलेख में छूट एक मृतक व्यक्ति की संपत्ति का उसके सभी वंशजों (सह स्वामी) के बीच बंटवारे पर मिलेगी। मतलब दादा की मूल संपत्ति में। वर्तमान में जीवित हिस्सेदार चांचा/भतीजा/भतीजी आदि हो सकते हैं।


Information is Life