Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

यूपी में IAS अफसर इफ्तिखारुद्दीन का एक वीडियो सामने आया है. इसमें उनके सामने एक वक्ता धर्म परिवर्तन के कथित फायदे गिना रहा है और झूठ-सच मिलाकर पेश कर रहा है।

धर्म परिवर्तन के गिरोह के खिलाफ मुहिम चला रही यूपी सरकार के सामने एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इसमें उत्तर प्रदेश के आईएएस इफ्तिखारुद्दीन के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें वह कुछ मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठे हैं और धर्म परिवर्तन के फायदे गिना रहे वक्ता को सुन रहे हैं. इतना ही नहीं वीडियो में आईएएस इफ्तिखारुद्दीन इस्लाम धर्म के प्रचार की बातें भी कर रहे हैं।

वीडियो कब का है, किसने शूट किया है यह फिलहाल साफ नहीं है. लेकिन इसके वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एसआईटी से जांच के आदेश दिए गए हैं। एसआईटी के अध्यक्ष डीजी सीबीसीआईडी जीएल मीणा होंगे एवं सदस्य एडीजी कानपुर ज़ोन भानु भास्कर होंगे, एसआईटी अपनी रिपोर्ट 7 दिन में शासन को प्रेषित करेगा।

वीडियो ने यूपी में हंगामा मचा दिया है क्योंकि यह ऐसे वक्त पर आया है जब यूपी में धर्म परिवर्तन गिरोह के खिलाफ बड़े पैमाने पर मुहिम चल रही है।

फिलहाल इफ्तिखारुद्दीन लखनऊ में परिवहन विभाग में तैनात हैं. वे पांच साल पहले कानपुर में कमिश्नर पोस्ट पर थे. वीडियो में कानपुर का जिक्र है. इससे माना जा रहा है कि यह उनकी कानपुर पोस्टिंग के दौरान का है.

IAS इफ्तिखारुद्दीन

क्या है वीडियो में

वीडियो में आईएएस इफ्तिखारुद्दीन किसी घर में एक धर्म गुरु के साथ कुछ लोगों के सामने इस्लाम धर्म अपनाने के फायदे बता रहे हैं. वीडियो में इस्लामिक वक्ता उपस्थित लोगों को इस्लाम धर्म कबूल करने के फायदे बताने के साथ कई कहानियां भी सुना रहा है. वह कहता है कि अल्लाह ने उन्हें उत्तर प्रदेश के तौर पर ऐसा सेंटर दिया है जहां से पूरे देश और पूरी दुनिया में काम किया जा सकता है।

वीडियो में आईएएस इफ्तिखारुद्दीन भी वहां बैठे हैं. वह भी धर्म से जुड़ी बातें करते दिख रहे हैं. वह कहते हैं कि अल्लाह की बादशाहत और निजामत पूरी दुनिया में कायम करनी है।

मुस्लिम वक्ता जब धर्म का पाठ पढ़ा रहा है, उस वक्त आईएएस इफ्तिखारुद्दीन जमीन पर बैठे नजर आए. वायरल वीडियो में इस्लामिक वक्ता दावा करता है कि पिछले दिनों पंजाब के एक भाई ने इस्लाम कुबूल किया तो मैंने उनको दावत (बुलाया) नहीं दी थी. वक्ता कहता है, ‘मैंने उनसे इस्लाम कुबूल करने की वजह पूछी तो वह बोले कि बहन की मौत के कारण इस्लाम कबूल किया है. क्योंकि मरने के बाद उनको जलाया गया था तो मुझे अच्छा नहीं लगा क्योंकि जब उसके कपड़े जल रहे थे तो सब उसे देख रहे थे. मुझे लगा कि कल मेरी बेटी के साथ भी ऐसा होगा कि वह जल रही होगी और सब खड़े देख रहे होंगे. इसपर मुझे लगा कि इस्लाम से अच्छा कोई धर्म नहीं है.’

दो और वीडियो सामने आए हैं. इसमें IAS इफ्तिखारुद्दीन पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की किताब के बारे में बता रहे हैं. एक वीडियो में वह कहते हैं कि पूरी दुनिया के इंसानो को बताओ कि वे अल्लाह और रसूल के मिशन को आगे बढ़ाएं. यहां पर जो इंसान बैठे हैं इनको यह काम करना चाहिए, जरूर करना चाहिए नहीं तो अल्लाह इनको पकड़ेगा.’ बता दें कि इस वीडियो की अभी जांच होगी, फिलहाल uptvlive.com इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


Information is Life