प्रयागराज : शनिवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति नियुक्त किए गए राजीव लोचन शुक्ल के बाबा न्यायमूर्ति महेश नारायण शुक्ल भी इसी उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश (1983-85) रह चुके हैं। राजीव लोचन की ख्याति सिविल व आपराधिक मामलों के अच्छे अधिवक्ता के रूप में रही है। अमिताभ कुमार राय हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में प्रैक्टिस कर रहे थे। अभी शपथ ग्रहण की तिथि तय नहीं हुई है। दोनों नवनियुक्त न्यायमूर्तियों के शपथ लेने के साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायमूर्तियों की संख्या 86 हो जाएगी। अभी मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के अतिरिक्त 84 न्यायमूर्ति हैं। प्रयागराज स्थित प्रधानपीठ में 65 और लखनऊ खंडपीठ में 19 न्यायमूर्ति हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 26 और नामों की संस्तुति इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति के रूप में की है। जब ये सभी पद की शपथ ग्रहण कर लेंगे तो न्यायमूर्तियों की संख्या 112 हो जाएगी।
Recent Posts
- कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..
- कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’
- कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना
- कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं
- Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

Recent Comments