Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

कानपुर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य कानपुर का 10वां इंस्टॉलेशन समारोह होटल प्रिस्टीन में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के निदेशक प्रो. मनीन्द्र अग्रवाल पधारे, जिन्होंने क्लब को आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष यतिन्द्र शुक्ला, सचिव (2025-26) रो रितेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला और क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बीसीसीआई चेयरमैन राजीव शुक्ला, प्रसिद्ध खेल टिप्पणीकार तनय तिवारी, वीएसएसडी कॉलेज की उप-प्राचार्य एवं साहित्यकार प्रो. नीरू टंडन सहित 7 अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य कानपुर की सदस्यता ग्रहण की। इन नए सदस्यों का स्वागत क्लब द्वारा विशेष सम्मान के साथ किया गया। समारोह का एक विशेष आकर्षण था मैडम नीतू सिंह को “अतुल्य वूमन ऑफ द विज़न अवॉर्ड” से सम्मानित करना, जिन्होंने सामाजिक सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस अवसर पर वीएसएसडी कॉलेज और रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य कानपुर के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जिसके अंतर्गत शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में संयुक्त पहल की जाएगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन पवन शाहदादपुरी और रोटेरियन नीरू टंडन ने किया। पीडीजी रोटेरियन दिनेश शुक्ला, डीजीएन रोटेरियन जसबीर भाटिया और एजी रोटेरियन शैलेन्द्र सिंह ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मंच से अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत था, जिसमें सात पवित्र नदियों – गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा, गोदावरी, कावेरी और सिंधु – के प्रतीक सात कलश और उन्हीं नदियों से लाया गया पवित्र जल विशेष रूप से रखा गया। मंचासीन अतिथियों और विशिष्ट जनों ने इस पावन अनुष्ठान में भाग लेकर इसे और भी स्मरणीय बना दिया। सभी महिलाएं तिरंगे के तीन रंगों की थीम में सज-धज कर उपस्थित हुईं, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण और भी अधिक देशभक्ति-भाव से सराबोर हो गया। क्लब के नए पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य कानपुर आने वाले वर्ष में समाजहित के कार्यों में और अधिक सक्रिय एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन पवन शाहदादपुरी और रोटेरियन नीरू टंडन ने किया। पीडीजी दिनेश शुक्ला, डीजीएन जसबीर भाटिया और एजी शैलेन्द्र सिंह ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में संबोधित किया। तिरंगे की थीम में सजी सभी महिलाओं ने देशभक्ति का माहौल और भी जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन अनिल धूपर, ऐन विभा शुक्ला, रोटेरियन मनीष गुर्नानी, रोटेरियन विनीत खंडेलवाल, सन्ध्या खण्डेलवाल, सुनीता अग्रवाल, निधि अग्रवाल, अमित अग्रवाल, ज्ञान अग्रवाल, कंचन गुप्ता और कोषाध्यक्ष रो विनय गुप्ता मौजूद रहे।


Information is Life