कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life


उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। डबल डेकर बस और दूध के कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में डबल डेकर बस और दूध के कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 14 महिलाएं, 3 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि यह बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

मृतकों के परिजनों को मुआवजा

पीएमओ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने दुर्घटना पर दुख जाताया। उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

सुबह 05:15 बजे हुआ हादसा
पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 05:15 बजे बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस के दूध के टैंकर से टक्कर होने से 18 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार हेतु सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया। बेहटा मुजावर पुलिस ने कहा कि शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

“काफी तेज गति से चल रही थी बस”
उन्नाव के डीएम गौरांग राठी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, “आज सुबह करीब 05.15 बजे बिहार के मोतिहारी से आ रही एक निजी बस दूध के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और 19 अन्य घायल हैं। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है कि बस की गति बहुत तेज थी। घायलों का इलाज चल रहा है।”

CM ने राहत कार्य तेजी से करने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि CM योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।


Information is Life