कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

लखनऊ : डिजिटल अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस इन मामलों की छानबीन में तेजी लाने के साथ ही लोगों को इसके खतरे के प्रति जागरूक भी करेगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया है। कहा है कि माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसे और प्रभावी बनाया जाए। इस अपराध में बढ़ोतरी पुलिस आंकड़ों से भी साफ है। वर्ष 2023 में डिजिटल अरेस्ट के 18 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि पिछले वर्ष 196 मुकदमे दर्ज किए गए थे। डिजिटल अरेस्ट के सर्वाधिक अपराध म्यांमार, लाओस व कंबोडिया से संचालित हो रहे हैं। ठग अपना परिचय पुलिस, सीबीआइ, ईडी, एनसीबी या किसी अन्य सरकारी अधिकारी के रूप में देकर लोगों को लगातार अपना शिकार बना रहे हैं।

डीजीपी ने हर जिले में बुजुर्गों व तकनीक की कम जानकारी रखने वाले लोगों को विशेषकर डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराध के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। कहा कि उन्हें बताया जाए कि फोन पर किसी के पुलिस या किसी अन्य एजेंसी का अधिकारी होने का दावा करने वाले से सावधान रहें। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लोगों को जागरूक करने वाले वीडियो व संदेश लगातार प्रसारित किए जाएं। साइबर हेल्प डेस्क व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम हर जिले में आयोजित किए जाएं। लोगों को संदिग्ध काल व ऐसे किसी अपराध की शिकायत तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (cybercrime.gov.in) व साइबर हेल्पलाइन 1930 पर करने के लिए प्रेरित करें। डिजिटल अरेस्ट के मामले की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई किए जाने के साथ ही ठगों के सिम, वाट्सएप अकाउंट व स्काइप आइडी को टेलीकाम सेवा प्रदाताओं से ब्लाक कराएं।


Information is Life