Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर। बिकरू कांड में जेल में बंद आरोपितों के अलावा एक लंबी चेन है जो गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़ी थी। विकास दुबे की मदद से कुछ ही वर्षों में धन्नासेठ हुए तमाम संदिग्धों की जांच इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। निदेशालय ने इस प्रकरण में शहर के एक पेट्रोल पंप मालिक को तीन बार बुलाकर पूछताछ की है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा सकती है। दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

बिकरू कांड में कानून की जद में आए आरोपितों के अलावा तमाम ऐसे नाम हैं, जिन पर विकास दुबे की मदद करने का आरोप है। इनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है। जय बाजपेयी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सौरभ भदौरिया ने विकास दुबे से जुड़े करीब दो दर्जन लोगों के नाम प्रवर्तन निदेशालय को पिछले दिनों सौंपे थे। उन्होंने इनकी कई संपत्तियों का ब्योरा भी दिया था।

लिस्ट बनाकर ईडी करेगी पूछताछ

ईडी ने शहर के एक पेट्रोल पंप मालिक और उसके सहयोगी से तीन बार पूछताछ की है। संपत्तियों के अलावा पेट्रोल पंप मालिक ने स्वीकार किया है कि वह जय बाजपेयी के साथ दुबई की सैर भी कर चुका है। जब उससे पूछा गया कि वह कितनी बार जय बाजपेयी के साथ विदेश गया तो बताया कि दो बार। माना जा रहा है कि ईडी आने वाले दिनों में कई और लोगों से भी पूछताछ करेगी।

कई और लोगों पर होगी कार्रवाई

शासन की तरफ से गैंगस्टर विकास दुबे की मदद करने वाले पूजींपतियों पर शासन कार्रवाई करने जा रहा है। जय बाजपेई से पूछताछ में कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है। बड़े अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन लोगों से पूछताछ की जाएगी।


Information is Life