Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life


आयकर विभाग की टीम (Income Tax Department) की 150 ऑफिसर्स की टीम ने मयूर ग्रुप (Mayur Group) पर कई राज्यों में एकसाथ छापेमारी की. इस बीच कानपुर में मयूर ग्रुप के मालिक मनोज गुप्ता के फ्लैट में खुफिया रूम भी मिला है. जिसमें से भारी मात्रा में कैश और सोने के सिक्के बरामद हुए हैं.

आयकर विभाग की टीम (Income Tax Department) की 150 ऑफिसर्स की टीम ने मयूर ग्रुप (Mayur Group) पर कई राज्यों में एकसाथ छापेमारी की. ये छापेमारी कानपुर समेत मुंबई, सूरत, दिल्ली और एमपी के 20 ठिकानों में की गई है. सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने पहले दिन की कार्रवाई में 3 करोड़ कैश और 3 करोड़ का सोना बरामद किया है.

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग टीम को मयूर ग्रुप के मालिक मनोज गुप्ता के कानपुर स्थित एमरल्ड सोसायटी के एक फ्लैट में खुफिया रूम भी मिला है. जिसमें कैश और सोने के सिक्के बरामद हुए हैं. मयूर ग्रुप वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करता है.

स्लाइडर मिरर के पीछे खुफिया रूम

दरअसल, आयकर अधिकारी जब घर की एक-एक चीज को जांच रहे थे, तभी उन्हें एक कमरे में बड़ा सा शीशा दिखा. जब उसको हिलाया गया तो पता चला की वह एक स्लाइडर मिरर है. शीशा स्लाइड कर अधिकारी अंदर गए तो नजारा देख हैरान रह गए. वहां पर खुफिया रूम था. जिसमें बड़ी मात्रा में कैश और अन्य कीमती चीज़ें रखी हुई थीं.

सूत्रों की मानें तो मयूर ग्रुप ने एक ऐसी कंपनी से 25 करोड़ रुपये का लोन दिखाया है जो असलियत में है ही नहीं. रिकॉर्ड्स के मुताबिक, मयूर ग्रुप ने कोलकाता, मुंबई आदि जगहों की शेल कंपनियों से लोन दिखाए हैं. इसी के साथ कई ऐसी कंपनियों से फर्जी खरीददारी दिखाई है जो असल में वजूद में ही नहीं हैं. आरोप है कि कंपनी अपना काला पैसा रियल एस्टेट में खपा रही थी.

आयकर विभाग को शुरुआती तौर पर ऐसे सबूत मिले हैं जिसमे अंदेशा हुआ कि कंपनी कस्टम ड्यूटी बचाने के लिए “SAFTA” एग्रीमेंट का उल्लंघन कर रहीं थी. हालांकि, आगे की करवाई और विस्तृत जांच के बाद चीज़ें और ज्यादा साफ हो पाएंगी.

150 से अधिक अफसरों ने छापा मारा

बता दें कि आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह मयूर ग्रुप के 20 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की. करीब डेढ़ सौ से अधिक आयकर अफसरों ने कानपुर समेत मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा. फिलहाल, आयकर विभाग की टीम मयूर ग्रुप से जुड़ी तमाम कंपनियों की गतिविधियों की जांच-पड़ताल कर रही है.

इस ग्रुप का कारोबार 5 राज्यों में फैला हुआ है. इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड शामिल हैं. इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भी दफ्तर हैं.


Information is Life