Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

Stock Market: मनीकंट्रोल की Exclusive खबर के मुताबिक-गाज सूरत, नोएडा, दिल्ली NCR, जयपुर, रांची, कोल्हापुर समेत कई शहरों के रिटेल निवेशकों और ट्रेडर्स पर गिरी है. पैसे डूबने के बाद अब निवेशक न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

मनीकंट्रोल की Exclusive खबर के मुताबिक-सूरत से शुरू हुआ एक कथित प्रॉप ट्रेडिंग फ्रॉड अब देशभर में फैल चुका है और इसे हाल के वर्षों का सबसे बड़ा अनरेगुलेटेड ट्रेडिंग स्कैम माना जा रहा है. शुरुआत में यह मामला 5 करोड़ रुपये का बताया गया था, लेकिन अब नुकसान का आंकड़ा 150 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होने का अनुमान है. गाज सूरत, नोएडा, दिल्ली NCR, जयपुर, रांची, कोल्हापुर समेत कई शहरों के रिटेल निवेशकों और ट्रेडर्स पर गिरी है. पैसे डूबने के बाद अब निवेशक न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

कहां से शुरू हुआ पूरा खेल
यह मामला Green Wall Enterprises (Greenvol Enterprises) नाम की फर्म से शुरू हुआ, जो कथित तौर पर Jainam Stock Broking के एजेंट की तरह काम कर रही थी.नियम के मुताबिक, कोई भी ब्रोकर केवल Registered Authorised Person (AP) के जरिए ही लिमिट और क्लाइंट ऑनबोर्डिंग दे सकता है, लेकिन Green Wall एक अनऑथराइज्ड मॉडल के जरिए प्रॉप ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों को लिमिट, ट्रेडिंग टर्मिनल और हाई लीवरेज मुहैया करा रहा था.
अगस्त 2025 में अचानक Green Wall के प्रमुख कर्ताधर्ता गायब हो गए, ट्रेडिंग टर्मिनल बंद कर दिए गए और निवेशकों के खाते फ्रीज कर दिए गए. यहीं से झटका लगना शुरू हुआ.

नोएडा तक कैसे फैला जाल
Green Wall से जुड़ी एक और फर्म iTrade Associates (Greater Noida), जिसे दर्शन जोशी (DJ) चला रहे थे, वह भी इसी मॉडल से निवेशकों से पैसे लेकर ट्रेडिंग लिमिट दे रही थी.

बाजार सूत्रों की मानें तो केवल इस फर्म से 40 करोड़ रुपये तक डूबे हो सकते हैं, हालांकि पुलिस में दर्ज शिकायत में यह रकम 22.06 करोड़ रुपये बताई गई है.

क्यों अंतर है-क्योंकि कई निवेश ट्रस्ट पर, कैश में या बिना किसी लिखित रिकॉर्ड के दिए गए — इसलिए असली नुकसान आधिकारिक आंकड़ों से काफी ज्यादा बताया जा रहा है.

निवेशकों की आपबीती
इस घोटाले में फंसे कृष्ण यादव (पूर्व मर्चेंट नेवी कैप्टन) ने बताया मैंने जिंदगी भर की कमाई लगा दी थी. अब पूंजी भी गई, और ट्रेडिंग से जो इनकम आती थी, वो भी खत्म. आज मेरे पास कुछ नहीं बचा. कृष्ण के मुताबिक, उन्हें बताया गया था कि मार्जिन मनी Green Wall के जरिए DB Wealth और Ashapura Commodities से Jainam Stock Broking तक भेजी जाती है, लेकिन Jainam ने इससे साफ इनकार कर दिया.

Jainam Stock Broking ने ईमेल बयान में बताया कि Green Wall Enterprises से हमारा कोई संबंध नहीं. वह न हमारे एजेंट हैं, न कोई लेन-देन हुआ है. इस केस से हमारा कोई लेना-देना नहीं यानी निवेशक जिस फर्म को Jainam का एक्सटेंशन समझकर पैसा दे रहे थे, वह आधिकारिक तौर पर कभी जुड़ी ही नहीं थी.

दर्शन जोशी (DJ) ने खुद को भी पीड़ित बताते हुए कहा
“मैं सभी निवेशकों के साथ हूं. मैंने सूरत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और नोएडा में भी FIR करने वाला हूं. पैसा वापस दिलाने की पूरी कोशिश कर रहा हूं.”

असल नुकसान 150 करोड़ से भी ज्यादा?शुरुआत में यह घोटाला 5 करोड़ का माना गया, लेकिन अब इंडस्ट्री सूत्र बता रहे हैं कि:
वास्तविक नुकसान 150 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है.कई लोग शर्म या कार्रवाई के डर से शिकायत दर्ज नहीं करा रहे.कुछ निवेशक यह उम्मीद लगाए हैं कि ब्रोकर चुपचाप सेटलमेंट कर देगा (हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं).

गिरफ्तारी और जांच
मुख्य आरोपी: नितिन शाह और हिरेन जादव
हिरेन जादव गिरफ्तार, नितिन शाह अभी भी फरार
केस की जांच सूरत पुलिस की Economic Offences Wing (EOW) कर रही है.
14 अगस्त 2025 को ही ट्रेडिंग टर्मिनल्स बंद कर दिए गए थे.

यह कैसे हुआ? बड़ा सवाल
अब सवाल यह उठ रहा है-क्या नियामकीय ढांचे में कोई खामी (grey area) है? या यह नियमों की अनदेखी और लालच का नतीजा है?क्या निवेशकों को प्रॉप ट्रेडिंग और लीवरेज के खेल की सही समझ दी जा रही है?क्यों अनौपचारिक (unregistered) मॉडल धड़ल्ले से फल-फूल रहे हैं?SEBI और एक्सचेंज समय-समय पर कार्रवाई करते हैं, लेकिन ऐसे मामले बताते हैं कि धोखेबाज सिस्टम की दरारों का फायदा उठाने में माहिर हैं.

निवेशकों के लिए सबक
Unregistered ट्रेडिंग मॉडल से दूर रहें
हाई रिटर्न / हाई लीवरेज के चक्कर में न पड़ें
ब्रोकर और AP की SEBI रजिस्ट्रेशन डिटेल जरूर चेक करें
कैश/पर्सनल अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कभी न करें
“ट्रस्ट बेस्ड” ट्रेडिंग कोई बिजनेस मॉडल नहीं, बल्कि खतरे की घंटी है

आखिरी बात
यह सिर्फ एक घोटाला नहीं, बल्कि रिटेल ट्रेडर्स की जागरूकता, लीवरेज आधारित लालच और रेगुलेटरी खामियों की कहानी भी है.पेपर पर रिटर्न का सपना दिखाकर, असल जिंदगी में कई निवेशकों की पूंजी, भरोसा और कमाई तीनों खत्म हो चुकी हैं.

Tags
fraudonline fraudStock Market

Information is Life