कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

SP MLA Irfan Solanki: कानपुर के सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी सलाखों के पीछे ही रहेंगे. जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कठोर टिप्पणी करते हुए जेल से बाहर आने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. कोर्ट ने फर्जी आधार के मामले में इरफान की जमानत याचिका खारिज कर दी.

कानपुर: समाजवादी पार्टी के नेता और कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. जेल में बंद इरफान सोलंकी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे बुधवार को खारिज कर दिया गया. हालांकि, कोर्ट ने उन्हें भविष्य में नई जमानत याचिका दाखिल करने की अनुमति दी है. जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि इरफान सोलंकी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है. अभी कुछ मामलों में उनके खिलाफ आरोप तय होना बाकी है. इसलिए इस स्टेज पर जमानत नहीं दी जा सकती.

फर्जी आधार कार्ड मामले में खारिज हुई याचिका
जानकारी के मुताबिक सपा नेता इरफान सोलंकी ने फर्जी आधार कार्ड के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत की मांग की थी. इलाहबाद हाईकोर्ट पहले ही उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुका है. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी. जस्टिस रविंद्र भट्ट और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच ने मामले की सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट में दलील देते हुए इरफान के वकील ने कहा कि वह भागेंगे नहीं. साथ ही सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे. वहीं, यूपी सरकार ने इस बेल एप्लीकेशन का कड़ा विरोध किया. यूपी सरकार के विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी.

आरोप है कि सपा विधायक इरफान सोलंकी ने असरफ अली के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था. इसी के आधार पर उन्होंने दिल्ली से मुंबई तक हवाई यात्रा की थी. इस मामले में उनके खिलाफ ग्वालटोली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 198/22 के तहत केस दर्ज किया था. इस मामले में इरफान सोलंकी के खिलाफ आरोप तय होना बाकी है. कोर्ट ने इरफान की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि वह चार्जिस फ्रेम होने के बाद बेल के आवेदन कर सकते हैं. अभी उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती।


Information is Life