Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life


कानपुर।
जनरलगंज कपड़ा बाजार में स्थित एक साड़ी की दुकान से 8 लाख रुपये की नकदी चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गैस कटर से दुकान का शटर काटकर अंदर घुसा था। खास बात यह है कि आरोपी एक माह पहले ही कासगंज जेल से छूटकर बाहर आया था और उसके खिलाफ चोरी के 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
यह वारदात 7 दिसंबर की रात को अंजाम दी गई थी। जनरलगंज निवासी साकेत नगर के रमेश चंद्र की जनरलगंज में विनोद साड़ी सेंटर के नाम से दुकान है। रमेश चंद्र हार्ट पेशेंट हैं और इलाज के लिए लखनऊ गए हुए थे। उनकी गैरमौजूदगी में बेटा हिमांशु दुकान संभाल रहा था।
हिमांशु 6 दिसंबर की रात रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। 7 दिसंबर को बाजार बंदी होने के कारण दुकान नहीं खुली। 8 दिसंबर की सुबह जब वह कर्मचारी के साथ दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर कटा हुआ था। अंदर जाने पर कांच का दरवाजा टूटा मिला और कैश काउंटर में रखे करीब 8 लाख रुपये गायब थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में एक युवक गैस कटर से शटर काटते हुए कैद हुआ था। पुलिस ने करीब 70 CCTV कैमरों की कड़ी जोड़ते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने अपना नाम हमबीर सिंह उर्फ करू, निवासी नगला रघी, कासगंज बताया है। आरोपी चोरी के बाद टेंपो से रावतपुर पहुंचा, वहां से बस के जरिए फर्रुखाबाद और फिर कासगंज अपने घर चला गया था।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी गई रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।


Information is Life