Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

Uptvlive कानपुर : शहर को स्मार्ट बनाने के लिए अरबों रुपये खर्च किए जा रहे है कि लेकिन नागरिक सुविधाओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर का सबसे पाश इलाका तिलक नगर गंदगी, जलभराव और अतिक्रमण से अछूता नहीं है। हालत यह है कि क्षेत्र वासियों का निकलना दूभर हो गया है। क्षेत्र में स्थित स्कूल के बच्चे गंदगी के बीच निकलने को मजबूर हैं। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायतें करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी।जिससे इलाके में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे है।

ये जो ऊपर आप फोटो देख रहे है ये नगर निगम ज़ोन -4 के वार्ड तिलक नगर जैसे पॉश इलाके की है। इनकम टैक्स कॉलोनी के ठीक सामने और सुख धाम अपार्टमेंट के बगल की गली जो आगे जाकर वीआईपी रोड पर जाकर मिलती है गली में सिद्धार्थ विला फेस-1, सिद्धार्थ विला फेस-2 और तिरुमाला रेजीडेंसी तीन अपार्टमेंट है जिनमें सैकड़ों लोग निवास कर रहे है। जो सालों से लाखों रुपये नगर निगम को टैक्स देते है लेकिन मूलभूत सुविधाओं से आजतक वंचित है नगर निगम द्वारा क्षेत्र में कोई भी नियमित सफ़ाई कर्मचारी तक नियुक्त नही किया गया है। जिससे पूरी गली में गंदगी के अंबार लगे रहते है चौतरफा गंदगी फैली पड़ी है बारिश के कारण कूड़ा सड़ रहा है बदबू और संक्रमण से लोगों का हाल बेहाल है गली के मुहाने पर लोंगो ने गुमटी और ठेलिया रखकर अतिक्रमण कर रखा है।

रोज जिम्मेदार अधिकारी अपनी चमचमाती गाड़ियों से रोज यहाँ गुजरते है। लेकिन उन्हें यहाँ की गंदगी और कूड़े के ठेर नहीं दिखते। यही हाल पूरे शहर का है नगर निगम व जलकल अफसर मुहल्ले का निरीक्षण करने ही नहीं निकल रहे हैं। नतीजा कर्मचारी बेफिक्र हो गए हैं। सड़कों पर गंदगी फैली है और जगह-जगह पाइपलाइन फटी होने से पानी की बर्बादी होने के साथ जलापूर्ति भी बाधित है। लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं लेकिन अफसरों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसकी वजह से लोग परेशान हैं।


Information is Life