कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने SIFY डाटा सेंटर के नाम से नोएडा के सेक्टर 132 में चल रहा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा किया है. इस अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का इस्तेमाल हवाला, फिरौती और जबरन उगाही जैसी वारदातों को अंजाम देने में होता था. यूपी एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी झारखंड का पूर्व रणजी प्लेयर है।

आरोपी वीओआईपी कॉल को लोकल नेटवर्क में बदलकर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे थे. SIFY डाटा सेंटर के नाम से नोएडा के सेक्टर 132 में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिषेक श्रीवास्तव, आशुतोष बोरा और मोहम्मद शोएब के रूप में हुई है.

आशुतोष बोरा पूर्व रणजी प्लेयर है. वह पूर्व में रणजी में जगह दिलवाने के नाम पर ठगी के आरोप में मुंबई में गिरफ्तार भी हो चुका है. जेल में उसकी मुलाकात सोनू नाम के एक शख्स से हुई थी. सोनू ने ही इसे अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाना सिखाया।

सोनू कुमार के माध्यम से आशुतोष की जान पहचान मोहम्मद अली दुबई से हुई थी. मोहम्मद अली दुबई में इसी तरह का एक सर्वर चलाता है. उसने आशुतोष को नोएडा में इसी तरह का कॉल सेंटर चलाने में मदद की।

इस कॉल सेंटर का इस्तेमाल फिरौती, हवाला जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था. हाल ही में गायब हुए दो बच्चों के लिए इस एक्सचेंज से फिरौती की मांग गई थी. यह फिरौती का मामला हरियाणा के पानीपत का था।

आशुतोष ने पूछताछ में बताया कि 25 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से मोहम्मद अली दुबई हवाला के माध्यम से उसे पैसा भेजता था।

अभिषेक श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है और उसने कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स किया है. अभिषेक को आशुतोष ने अखबार में इश्तहार देने के बाद 80 हजार रुपये महीने पर नौकरी पर रखा था और अपना अवैध कॉल सेंटर चलाने का जिम्मा दिया था. ठीक इसी तरह मोहम्मद शोएब को भी 40 हजार रुपये प्रति महीना की नौकरी पर रखकर केयरटेकर का जिम्मा दिया गया था।


Information is Life