कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life


हमसफर एक्सप्रेस की छत पर बैठकर यात्रा करने वाले फतेहपुर के दिलीप ने कहा कि मुझे अपने घर जाना था. लेकिन ट्रेन में जगह नहीं थी. इसलिए मैं छत पर चढ़ गया. वहां पर हवा चल रही थी तो नींद आ गई और मैं सो गया. जब कानपुर आया तो नीचे उतरा.

यूपी के एक युवक को ट्रेन में सीट नहीं मिली तो वह हमसफर एक्सप्रेस की छत पर बैठकर यात्रा करने लगा. हैरानी की बात ये रही कि युवक दिल्ली से कानपुर तक ट्रेन की छत पर ही बैठकर और लेटकर आया. इस दौरान उसने करीब साढ़े 400 किलोमीटर का सफर तय किया. जब वह कानपुर पहुंचा तो ट्रेन की छत पर लेटे-लेटे सो रहा था. रेलवे के अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने फौरन हाइटेंशन लाइन को बंद कर युवक को जबरन नीचे उतारा. पूछने पर युवक ने ऐसी बात बताई की अधिकारी भी हैरत में पड़ गए.

हमसफर एक्सप्रेस की छत पर बैठकर यात्रा करने वाले फतेहपुर के दिलीप कुमार ने कहा कि मुझे अपने घर जाना था. लेकिन ट्रेन में जगह नहीं थी. इसलिए मैं छत पर चढ़ गया. वहां पर हवा चल रही थी तो नींद आ गई और मैं सो गया. जब कानपुर आया तो लोगों ने मुझे नीचे उतारा.

ट्रेन से उतारने के बाद जीआरपी ने दिलीप को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसपर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया. इसके अलावा मजिस्ट्रेट ने दिलीप को सख्त चेतावनी दी कि यदि वो दोबारा ऐसी हरकत करते पकड़ा जाएगा तो कड़ी सजा सुनाई जाएगी.

दिल्ली से कानपुर तक ‘जानलेवा सफर’

गौरतलब है कि बीती रात नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से गोरखपुर जंक्शन जा रही हमसफर एक्सप्रेस के बी-11 कोच की छत पर दिलीप कुमार लेटे-लेटे कानपुर सेंट्रल पहुंच गया. करीब 130 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन के कानपुर पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई. इसके बाद ओवर हेड इलेक्ट्रिक (OHE) बंद कर दिलीप को नीचे उतारा गया. इसके चलते कुछ देर तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. हमसफर एक्सप्रेस करीब 30 मिनट तक स्टेशन पर ट्रेन ही खड़ी रही.

गौरतलब है कि ट्रेन के ऊपर हाइटेंशन लाइन थी. गनीमत रही कि इतने लंबे सफर में दिलीप उसकी चपेट में नहीं आया. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल, ये घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. दिलीप पर रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.


Information is Life