कानपुर-मैक्रोबर्टगंज पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी प्रीति दिवाकर ने अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में प्रेस वार्ता करके हाइपर रियलिस्टिक वाइन पेंटिंग की जानकारी दी। प्रीति दिवाकर के अनुसार जब वह मात्र 7 वर्ष की थी तभी से उनको पेंटिंग की ओर रुझान था और वह नई-नई पेंटिंग बनाया करती थी जिसकी उनके स्कूल और घर में तारीफ होती थी। विवाह के पश्चात वह अमेरिकन हाइपर रियलिस्टिक वाइन आर्टिस्ट थॉमस अर्विन से प्रभावित हुई और उन्होंने भी हाइपर रियलिस्टिक पेंटिंग करना शुरू कर दिया जिसकी चारों तरफ प्रशंसा होने लगी। लेकिन इस स्तर तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत परिश्रम करना पड़ा। हाइपर रियलिस्टिक वाइन पेंटिंग के बाबत उन्होंने काफी अध्ययन किया की पेंटिंग में किस तरह के रंग भरे जाते हैं किस तरह के ब्रश वगैरह का इस्तेमाल किया जाता है और किस तरह का फ्रेम इस्तेमाल होता है। श्रीमती दिवाकर ने बताया की वर्तमान में उनकी एक पेंटिंग की कीमत $500 है। लेकिन अभी उनका इरादा प्रोफेशनल पेंटिंग करने का नहीं है। आप ही तो वह अपनी प्रिंटिंग को देश-विदेश में प्रदर्शनी यों में रखना चाहती हैं ताकि उनको प्रसिद्धि मिल सके। इस अवसर पर सत्यनारायण गौतम, अजय कुमार, कंचन गुप्ता, मीता चौधरी और सचिन गौतम उपस्थित थे।
Recent Posts
- कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..
- कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’
- कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना
- कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं
- Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

Recent Comments