कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

➡️पैदल गश्त के दौरान सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटवाने पर हुआ बवाल।

कानपुर,सीसामऊ थानाक्षेत्र में शाम को गश्त करते समय सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी देने के दौरान दरोगा ने दुकान में घुसकर व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद पुलिस पर अभद्रता और गालीगलौज का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान जैसे ही व्यापारी से मारपीट की घटना की जानकारी अन्य व्यापारियों को हुई तो थाने पहुंचकर बवाल शुरू हो गया।

व्यापारियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इस दौरान घटना की जानकारी पर कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों से भी अभद्रता करते हुए कवरेज करने से रोक दिया गया। घटना को लेकर व्यापारी आरोपी दरोगा और सिपाही के निलंबन की मांग पर अड़ गए। पी रोड पर मोहन फुट वियर के ऑनर बल्लू और उनका बेटा दिनेश बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे ग्राहकों को फुटवियर दिखा रहे थे।

इसी दौरान गोपाल टॉकीज चौराहे की ओर से गश्त करती एसीपी सीसासऊ श्वेता कुमारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी व थाने का फोर्स था। फोर्स चौराहे से सड़क तक फैले अतिक्रमण और खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए निर्देश दे रहे थे। इसके बाद मोहन फुट वियर पहुंचने पर फोर्स ने सड़क और फुटपाथ पर फैली दुकान को समेटने के लिए कहा और गाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए। इस पर व्यापारी दिनेश ने फैले फुटवियर के डिब्बों को समेटने के लिए कर्मचारी से कहा और फोर्स का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। दिनेश का आरोप है कि इस पर साथ चल रहा दरोगा दुकान के भीतर घुसा और थप्पड़ मारते हुए वहां से चला गया।

घटनाक्रम का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसने इसके थप्पड़ मारने का विरोध करते हुए वीडियो बनाया जिस पर एसीपी श्वेता कुमार उस पर भड़क गईं। आरोप है कि एसीपी ने उससे 3 थानों का फोर्स दुकान में खड़ा करने की धमकी दे डाली। दिनेश का आरोप है कि पुलिस थप्पड़ मारने के बाद जीप में बैठाकर उसे थाने ले पहुंची।

इसके बाद उसने घटना की सूचना आसपास के व्यापारियों को दी। इसके बाद अभद्रता और थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद आधा सैकड़ा व्यापारियों ने सीसामऊ थाने पहुंचकर अभद्रता, गालीगलौज और थप्पड़ मारने पर विरोध दर्ज कराते हुए जमकर हंगामा काटा। थाने में व्यापारियों की एसीपी और थाना प्रभारी से जमकर नोकझोंक और झड़पें हुई। इस दौरान घटना की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों को सिपाहियों ने थाने से बाहर कर दिया। फोटोग्राफरों और वीडियो जर्नलिस्ट से भी जमकर अभद्रता की गई जिसके दर्जनों पत्रकारो ने मौके पर विरोध जताया पत्रकार सगठनों द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता की जानकारी पुलिस आयुक्त आर के स्वर्णकार, जेसीपी आंनद प्रकाश तिवारी और डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार को दी गयीं।


Information is Life