कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के सेवा विस्‍तार को हरी झंडी मिल गई है। मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यह उनके कार्यकाल का ये तीसरा सेवा विस्तार है। बताते चले कि दुर्गा शंकर मिश्र के दूसरे सेवा विस्तार का कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा हो रहा है। इससे एक दिन पहले यानी 30 दिसंबर को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के सेवा विस्तार पर मुहर लगा दी गई है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। अब दुर्गा शंकर मिश्रा 30 जून 2024 तक यूपी के मुख्य सचिव बने रहेंगे।

दरअसल दुर्गा शंकर मिश्रा के कार्यकाल के पूरे होने की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रहे थे, वैसे-वैसे तमाम तरह की चर्चाएं चल रही थी। चर्चा ये भी थी कि दुर्गा शंकर मिश्र को लगातार तीसरी बार कार्यकाल विस्तार का तोहफा नहीं मिलेगा। लेकिन एनबीटी ऑनलाइन के सोर्स लगातार इस बात का दावा कर रहे थे कि दुर्गा शंकर मिश्र यूपी की सबसे ताकतवर प्रशासनिक गद्दी पर बने रहेंगे।

इसी क्रम में शनिवार को केंद्र की ओर से जारी आदेश के बाद दुर्गा शंकर मिश्रा को लगातार तीसरा सेवा विस्तार मिल गया है। आदेश के बाद अब दुर्गा शंकर मिश्र के कार्यकाल में ही आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ा जा सकता है। बता दें, दुर्गा शंकर मिश्रा यूपी कैडर के 1984 बैच के IAS अधिकारी हैं। DS मिश्रा ने अपने कार्यकाल में केंद्र से लेकर यूपी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर बखूबी से जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

एक जानकारी के मुताबिक, 4 दिसंबर 1961 को जन्मे दुर्गा शंकर मिश्र मऊ जिले के रहने वाले हैं। वो कई जिलों में जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। इसके अलावा डीएस मिश्रा केंद्र सरकार में आवास और शहरी मंत्रालय में सचिव व दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। केंद्र सरकार ने यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साल 2021 दिसंबर को तत्कालीन मुख्य सचिव आरके तिवारी की जगह यूपी का मुख्य सचिव नियुक्त किया था।


Information is Life