कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

UP MLC Election 2024: उत्तर प्रदेश में सोमवार से एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने वाला है. इस चुनाव को लेकर राज्य में फिर से एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच रोचक जंग देखने को मिलेगी. एक और बीजेपी फिर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विधायकों के बागी तेवर का फायदा उठाने की कोशिश करेगी तो दूसरी ओर अखिलेश यादव के लिए अपने सहयोगियों को मनाना भी एक चुनौती होगी.

इन तमाम राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बीजेपी ने इस चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू कर दिया है. राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी अब आगे की रणनीति को धार देने में लगी हुई है. सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर शनिवार को यूपी बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक हुई है. इस बैठक के बाद एमएलसी चुनाव के लिए 36 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है.

सहयोगियों को भी मिलेगी जगह
दरअसल, विधान परिषद की 13 सीटें छह मई को खाली हो रही हैं. इसके लिए चुनाव का एलान हो चुका है. इन 13 सीटों में से अभी बीजेपी गठबंधन के पास 10 सीटे हैं. जिन उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल भी हैं. बीजेपी की इस चुनाव में फिर से दस सीटों पर जीत तय मानी जा रही है. ऐसे में एक सीट पर फिर आशीष पटेल को मौका मिलने की पूरी संभावना है.

लिहाजा एक सीट अपना दल एस के खाते में जाना लगभग तय है. इसके अलावा 9 सीटों के लिए बीजेपी की कोर कमेटी ने हर सीट के हिसाब से चार-चार नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है. शनिवार को हुई बैठक में सीएम योगी के अलावा यूपी बीजेपी के प्रभारी बैजयंत पांडा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।


Information is Life