कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कांग्रेस पार्टी ने कानपुर लोकसभा सीट से ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाया है। आलोक मिश्रा को कानपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। आलोक मिश्रा एआईसीसी के सदस्य भी हैं। इसके साथ ही बीते दो दशक से पार्टी की सेवा कर रहे हैं।

कानपुरः यूपी का कानपुर कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी ने 28 साल बाद किसी ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाया है। आलोक मिश्रा के नाम पर बीते कई दिनों से मंथन चल रहा था। शनिवार को पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया। आलोक मिश्रा कानपुर के चर्चित चेहरे हैं, और डीपीएस स्कूल के प्रबंधक हैं। वहीं, बीजेपी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जबकि बसपा सुप्रीमों मायावती ने युवा चेहरा कुलदीप भदौरिया को प्रत्याशी बनाया है।

कानपुर से पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल कांग्रेस के सबसे मजबूत स्तंभ रहे हैं। श्रीप्रकाश जायसवाल की उम्र 80 प्लस हो जाने की वजह से उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। इसके साथ ही कांग्रेस के दूसरे सबसे बड़े चेहरे रूप में अजय कपूर का नाम था। अजय कपूर ने बीते दिनों कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। कांग्रेस पार्टी अजय कपूर को प्रत्याशी बनाने पर विचार विमर्श कर रही थी।

आलोक मिश्रा बने गठबंधन उम्मीदवार
कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव 2002 में आलोक मिश्रा कल्यापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। आलोक मिश्रा को 43,000 वोट मिले थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें 2007 में फिर कल्यानपुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया। जिसमें महज 25,000 वोट मिले थे।

आलोक मिश्रा की पत्नी बंदना मिश्रा मेयर का लड़ चुकी हैं चुनाव
निकाय चुनाव 2017 में आलोक मिश्रा की पत्नी बंदना मिश्रा मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। बंदना मिश्रा ने बहुत ही शानदार चुनाव लड़ा था। उनकी टक्कर बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला पांडेय से थी। निकाय चुनाव में बंदना मिश्रा को 2,91,591 वोट मिले थे। लेकिन बंदना मिश्रा को बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला पांडेय के सामने हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर थी।

1984 में कांग्रेस ने उतारा था ब्राह्मण प्रत्याशी

कांग्रेस पार्टी ने 1984 में नरेशचंद्र चतुर्वेदी को प्रत्याशी के रूप में उतारा था। नरेशचंद्र चतुर्वेदी ने जीत भी दर्ज की थी। इसके बाद से ब्राह्मण प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज सका। इसके बाद पार्टी ने भूधरमिश्रा को प्रत्याशी जरूर बनाया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने वैश्य बिरादरी से श्रीप्रकाश जायसवाल को प्रत्याशी बनाया। श्रीप्रकाश भी अपना पहला चुनाव हार गए थे। लेकिन इसके बाद श्रीप्रकाश तीन बार सांसद रहे।


Information is Life