शहर में लगातार बढ़ रहे जमीन विवाद को खत्म करने के लिए डीएम राकेश कुमार सिंह ने नई पहल की है। अब हर थाना दिवस में संबंधित मजिस्ट्रेट भी जाएगा। जिससे लंबे समय से चल रहे जमीन के विवादों को समय से खत्म कराया जा सके। इसकी पहल शनिवार से ही शुरू हो जाएगी। 20 सबसे ज्यादा जमीन के विवाद वाले थानों को छांटा गया है।
आज से शुरू होगी व्यवस्था
जिले में सबसे ज्यादा जमीन के विवाद बिधनू, महाराजपुर, चकेरी, जाजमऊ, सचेंडी, जाजमऊ कल्याणपुर, घाटमपुर, सजेती, बर्रा और नौबस्ता और हनुमन्तविहार थाने में हैं। इनकी शिकायत आने पर उसे पुलिस और मजिस्ट्रेट को भेजा जाता है। समन्वय के अभाव में मामले हल नहीं हो पाते। इसलिए लंबे समय तक मामले चलते रहते हैं। इसे रोकने के लिए अब एक नई व्यवस्था शुरू की गई है।
थानों में विवाद निपटाएंगे मजिस्ट्रेट
सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने संबंधित थानों में बैठककर थाना दिवस में विवाद को सुलझाएंगे। हाल फिलहाल आई समस्याओं को डीएम ने निकलवाया है। जिससे उनको शनिवार को होने वाले थाना दिवस में रखवाकर हल कराया जा सके।
20 थानों में शिकायतें सबसे ज्यादा
डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीनों के विवाद को थाना दिवस के जरिए हल कराया जाएगा। 20 थानों में आई शिकायतों को छांटा गया है। उनको निकलवाकर हल कराया जाएगा।
Recent Comments