कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

➡️जेके अर्बनस्केप्स बनाएगा शहर में टाटा का होटल ‘ताज’

➡️150 कमरों वाले होटल में दो रेस्तरां और 10 हजार वर्ग फुट का बैंक्वेट भी।

कानपुर। शहर में पर्यटन जगत को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी (आइएचसीएल) ने शहर में ‘ताज’ होटल शुरू करने के लिए जेके अर्बनस्केप्स के साथ मंगलवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में अनुबंध किया है। शहर में कमला क्लब के निकट बनने वाला यह होटल कानपुर की शान बन सकेगा। इस होटल में अतिथियों के लिए 150 कमरे और दो रेस्तरां, एक बार व वेलनेस सर्किल के साथ ही स्पा की भी सुविधा होगी।

आइएचसीएल की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि यह कंपनी की ग्रीनफील्ड परियोजना है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पुनीत छतवाल ने बताया कि इस होटल में 10,000 वर्ग फुट से भी बड़ा बैंक्वेट क्षेत्र होगा। होटल का संचालन टाटा समूह की ओर से किया जाएगा। जबकि होटल का निर्माण जेके अर्बनस्केप्स द्वारा कराया जाएगा।

परिवर्तन का प्रतीक बनेगा होटल ‘ताज’
जेके अर्बनस्केप्स डेवलपर्स लिमिटेड के चेयरमैन अभिषेक सिंघानिया ने इस करार को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि, कानपुर में प्रतिष्ठित ताज ब्रांड लाने और आइएचसीएल के साथ साझेदारी करके कंपनी उत्साहित हैं। यह होटल शहर में परिवर्तन का प्रतीक बनेगा। शहर में ताज ब्रांड का होटल आना यह साबित करता है कि कानपुर शहर का वाणिज्यिक महत्व तेजी से बढ़ रहा है। इस होटल के जुड़ने के साथ ही अब उत्तर प्रदेश में आइएचसीएल के 26 होटल हो जाएंगे, जिनमें से 13 निर्माणाधीन हैं।


Information is Life