कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

UP News: इंस्टाग्राम रील की वजह से 18 साल पहले बिछड़े भाई-बहन फिर मिल गए हैं. ये हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है. जानिए आखिर हुआ क्या?

UP News: सोशल मीडिया रील कभी-कभी बिछड़े रिश्तों को भी मिलवा देती हैं. उत्तर प्रदेश के कानपुर से जो मामला सामने आया है, उसने हर किसी को चौंका दिया है. यहां सोशल मीडिया रील की वजह से एक बहन को उसका भाई 18 साल बाद मिल गया. 18 साल पहले बिछड़े शख्स की मुलाकात सोशल मीडिया रील की वजह से ही अपने परिवार से हो पाई.

इंस्टाग्राम रील ने इस बार कर दिया कमाल
दरअसल ये कहानी महाराजपुर के हाथीपुर गांव से शुरू होती है. यहां रहने वाली राजकुमारी अपने परिवार के साथ रहती है. वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है. राजकुमारी का भाई गोविंद 18 साल पहले लापता हो गया था. राजकुमारी फतेहपुर की रहने वाली थी, जिसकी शादी हाथीपुर गांव में हुई थी. राजकुमारी का भाई गोविंद सालों पहले गांव के कुछ लोगों के साथ नौकरी करने के लिए मुंबई गया था. मुंबई जाते ही उसने अपने दोस्तों से अलग दूसरी जगह नौकरी शुरू कर दी.

इस दौरान गोविंद की सेहत खराब रहने लगी. उसने सोचा कि वह अपने घर वापस चला जाएगा. मगर उसने ट्रेन गलत पकड़ ली. उसे जाना कानपुर था. मगर वह राजस्थान के जयपुर जा पहुंचा. यहां आकर उसके सारे पैसे खत्म हो गए. ऐसे में उसने यहां आते ही फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दिया. उसे लगा कि वह जल्द ही अपने परिवार से संपर्क कर लेगा और वापस कानपुर चला जाएगा. मगर तभी उसे कुछ दिमागी समस्या हो गई और वह अपने घर-परिवार के बारे में काफी कुछ भूल गया.

गोविंद ने इस दौरान एक लड़की से शादी कर ली और वह फैक्ट्री में ही काम करता रहा. शादी के बाद उसके 2 बच्चे भी हो गए. काफी समय गुजर जाने के बाद गोविंद को धीरे-धीरे अपने घर-परिवार की याद आने लगी और उसे समझ आने लगा कि वह कहां का रहने वाला है. मगर इतने सालों बाद अब उसे लगने लगा कि शायद उसके परिवार वाले ही उसे भूल गए होंगे. ऐसे में वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया.

एक दांत की वजह से बहन ने भाई को पहचान लिया
दूसरी तरफ गोविंद का परिवार भी अपने बेटे को भूल चुका था. मगर उसकी बहन राजकुमारी को अपने भाई की याद आती थी. एक दिन राजकुमारी इंस्टाग्राम पर रील देख रही थी. तभी उसे एक रील दिखी, जिसपर उसने गौर करना शुरू किया. दरअसल रील में जो शख्स दिख रहा था, उसका आधा दांत टूटा हुआ था.

राजकुमारी को देखकर लगा कि रील में दिख रहे शख्स की नजर उनके पिता से भी मिल रही थी. इसके बाद महिला ने देखा कि उस पेज से कई रील बनाई गई हैं. सोशल मीडिया पेज पर जयपुर की रील बनाई गई थी. राजकुमारी समझ गई कि रील में दिख रहा शख्स उसका बिछड़ा हुआ भाई है, जो 18 साल पहले लापता हो गया था.

राजकुमारी का कहना है इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर ही गोविंग को मैसेज किया. उससे बात करने की कोशिश की. शुरू में तो गोविंद ने बात करने से मना कर दिया. मगर जब उसे लगा कि शायद वह अपनी बहन से बात कर रहा है, तो वह बात करने के लिए राजी हो गया. राजकुमारी ने अपने भाई गोविंद से गुजारिश की कि वह लौट आए और अपने परिजनों से मुलाकात करे. ये सुनते ही गोविंद वापस आने और परिजनों से मिलने के लिए तैयार हो गया.

बहन से मिलने वापस आ गया भाई
बता दें कि गोविंद जयपुर से ट्रेन पकड़कर वापस कानपुर आ गया और उसने हाथीपुर गांव में आकर अपनी बहन राजकुमारी से मुलाकात की. कल यानी 27 जून के दिन ही गोविंद बहन से मिलने कानपुर आया. अपने भाई को 18 साल बाद देखकर राजकुमारी को लगा कि उसे उसकी दुनिया ही मिल गई.

बता दें कि इस दौरान राजकुमारी ने अपने मायके वालों को भी गांव बुला लिया. ऐसे में गोविंद से उसके पूरे परिवार ने मुलाकात की. परिवार से 18 साल बाद मिलने के बाद गोविंद भी भावुक हो गया. परिवार ने गोविंद का खूब स्वागत सत्कार किया.

परिवार से 18 साल बाद मिलने के बाद गोविंद ने कहा कि उसे दिमागी बीमारी हो गई थी और वह अपने परिवार को भूल गया था. जब परिवार याद आया तब लगा कि इतने सालों बाद उसे कौन ही पहचानेगा. मगर जब बहन ने खोजा और मैसेज आया तब पत्नी ने भी कहा कि अगर परिजन पहचान रहे हैं, तो उसने मिलना चाहिए. फिलहाल ये पूरा मामला चर्चाओं में बना हुआ है.


Information is Life