कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

Kanpur News in Hindi वकील धरना देकर पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर बैठ गए हैं। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हंगामा चल रहा है। लायंस बार एसोसिएशन के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष बृज कुमार निषाद उर्फ़ छम्मी को बिठूर पुलिस ने शुक्रवार दिए रात गिरफ्तार कर लिया। उनकी पत्नी भी पुलिस हिरासत में है।

कानपुर। अपहरण और मारपीट के मामले में बिठूर पुलिस ने शुक्रवार देर रात लायर्स बार एसोसिएशन के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रज कुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुबह जैसे ही यह खबर कचहरी पहुंची बड़ी संख्या में वकीलों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय घेर लिया।

कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का बयान।

वकील की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप
वकीलों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने वकील की बेटी के साथ अश्लील हरकतें की थी, इस वजह से मारपीट हुई जिसे पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिली भगत कर अपहरण का रूप दे दिया। वकील धरना देकर पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर बैठ गए हैं। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हंगामा चल रहा है।

लायंस बार एसोसिएशन के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष बृज कुमार निषाद उर्फ़ छम्मी को बिठूर पुलिस ने शुक्रवार दिए रात गिरफ्तार कर लिया। उनकी पत्नी भी पुलिस हिरासत में है। शनिवार जैसे ही यह खबर कचहरी पहुंची बड़ी संख्या में वकीलों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय घेर लिया। दूसरे पक्ष से मिली भगत का आरोप लगाते हुए वकील पुलिस आयुक्त के कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए, देर शाम तक जमकर हंगामा चला।

जिसके बाद एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच मे वार्ता हुई जिसमें जाँच के लिए पुलिस ने तीन दिन का समय मांगा तथा वकीलों की मांग पर ये तय हुआ है की अधिवक्ता बृज कुमार निषाद की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज होगा और बीते 6 माह में अधिवक्ताओ के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जाँच के बाद ही कोई कार्यवाही होंगी

रंगे हाथ पकड़ा आरोपी को
वकीलों का आरोप है कि कानपुर देहात निवासी आर्यन उर्फ वरुण बिठूर के साक्षी कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। इसलिए कई दिनों से वह अधिवक्ता की बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस संबंध में परिवार वालों ने शुक्रवार की रात उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और पिटाई कर दी।

वकीलों का दावा है कि बृज कुमार निषाद ने आर्यन के पिता को फोन किया और उसे मौके से ले जाने को कहा। इसके बाद देर रात पुलिस उनके घर पहुंची और वकील और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आनन फानन में अधिवक्ता पर अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

दूसरे पक्ष का आरोप- वकील ने किया लड़के का अपहरण
हालांकि दूसरे पक्षी का आरोप है कि वकील के पक्ष ने आर्यन का अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आर्य को वकील के कब्जे से उनकी शिकायत पर मुक्त कराया। फिलहाल इस संबंध में जो वीडियो प्रचलित हो रहे हैं उसमें आर्यन के साथ बुरी तरह से मारपीट दिखाई पड़ रहे है।

एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था हरीश चंद्र का बयान

Information is Life