कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को 11 आईएएस आधिकारियों के तबादले किए हैं। हिमांशु गौतम अपर आयुक्त मेरठ से मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनाए गए हैं। अभिषेक आनंद को खीरी का नया सीडीओ बनाया गया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने जिन अधिकारियों को प्रभारी बनाया है वो जल्द ही सचिव के पद पर पदोन्नत होने वाले हैं।

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार को 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। स्थानीय निकाय निदेशक नितिन बंसल को प्रभारी आयुक्त राज्यकर बनाया गया है। इस पद पर रहीं मिनिस्ती एस लंबी छुट्टी पर गई हैं। इस कारण पहले आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, लेकिन अब नितिन बंसल की स्थायी तैनाती कर दी गई है।

जल निगम शहरी के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार मिश्रा को प्रभारी दुग्ध आयुक्त बनाया गया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने जिन अधिकारियों को प्रभारी बनाया है वो जल्द ही सचिव के पद पर पदोन्नत होने वाले हैं।

रमाकांत पांडेय को प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ से प्रभारी प्रबंध निदेशक जल निगम शहरी बनाया गया है। टीके शीबू को राजस्व परिषद से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा भेजा गया है।

इसी प्रकार एकता सिंह को अपर आयुक्त बैंकिंग (कोआपरेटिव सोसायटी) से अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान बनाया गया है। अनिल कुमार को मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी से इसी पद पर महराजगंज, संतोष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज से उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

हिमांशु गौतम अपर आयुक्त मेरठ से मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनाए गए हैं। अभिषेक आनंद को खीरी का नया सीडीओ बनाया गया है।


Information is Life