कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...
Information is Life

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने हाथरस भगदड़ कांड की जांच के आदेश दे दिए हैं. घटना में अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया गया कि सतसंग के बाद बाबा के पैर छूने के लिए लोग आगे आने लगे, उन्‍हें जब रोका गया तो भगदड़ मच गई.

हाथरस भगदड़ कांड में 122 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई.
सतसंग में भक्‍तों की भीड़ के बीच मंगलवार दोपहर हादसा हुआ.
हाथरस पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
नई दिल्‍ली. उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में सतसंग के दौरान मची भगदड़ के मामले में सीएम योगी आदित्‍यनाथ का बयान सामने आया है. सीएम ने शक जताया कि यह घटना केवल हादसा नहीं बल्कि एक साजिश भी हो सकती है. लिहाजा डीजी आगरा की अध्‍यक्षता में जांच के आदेश दिए हैं. सीएम ने साफ कहा कि सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी. इस घटना में 100 से ज्‍यादा भक्‍तों की मौत हो गई है. मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. पुलिस और प्रशासन के लिए शवों की पहचान कर पाना भी मुश्किल साबित हो रहा है.

विज्ञापन

हाथरस पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यूपी सरकार के तीन मंत्री भी इस वक्‍त हाथरस में ही मौजूद हैं. सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ‘यह घटना दुखद है. बताया जाता है कि घटना दोपहर तीन से साढ़े तीन बजे के बीच हुई. हाथरस के सिकंदराव के अंदर यह पूरा हादसा घटित हुआ है. वहां पर स्‍थानीय आयोजकों के द्वारा भोले बाबा का आयोजन पहले किए जाते रहे हैं. उस कार्यक्रम में स्‍थानीय भक्‍तजन भाग लेते हैं.’

यह हादसा है या साजिश?
सीएम ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ‘उस समय, जब मंचीय कार्यक्रम खत्‍म होता है, सतसंग के आयोजक मंच से उतर रहे थे. उनकी तरफ अचानक भक्‍तों की भीड़ उन्‍हें छूने के लिए जा रही थी. सेवादारों द्वारा उन्‍हें रोकने पर यह हादसा हुआ. इस पूरे मामले की जांच के लिए हमने एडिशनल डीजी आगरा की अध्‍यक्षता में मंडल आयुक्‍त अलीगढ़ को उसमें शामिल करते हुए जांच के आदेश दिए हैं. राज्‍य सरकार इस पूरी घटना की तह में जाएगा कि पता लगाएगी कि यह हादसा है या फिर साजिश. यह भी हम इसकी तह में जाकर देखेंगे.

जनपद हाथरस मे घटित घटना मे मृत व घायल व्यक्तियों के सम्बंध मे किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु संपर्क नंबर-

आगरा जोन कंट्रोल-7839866849
अलीगढ़ रेंज कंट्रोल-7839855724
आगरा रेंज कंट्रोल-7839855724
हाथरस कंट्रोल-9454417377
एटा कंट्रोल-9454417438
अलीगढ़ कंट्रोल-7007459568


Information is Life