कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर : किसी भी हादसे में जख्मी व्यक्ति को पुलिस के जवान मौके पर ही फर्स्ट एड देकर उसके जीवन की रक्षा कर सकेंगे। इसके लिए रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से सोमवार को एक्सीडेंट में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिए ट्रेनिंग का आयोजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय में स्थित सभागार में किया गया। पुलिसकर्मियों को बेसिक ट्रेनिंग दी गई, वर्कशॉप का शुभारंभ रेड क्रॉस के सचिव आर के सफ़र द्वारा किया गया। इस मौके ओर श्री सफर ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा जीवन रक्षा है और विपत्ति किसी भी व्यक्ति के साथ कभी भी आ सकती है। क्योंकि पुलिसकर्मी फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में होते हैं इसलिए उन लोगों को प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है किसी की जान बचाने वाला व्यक्ति दूसरे के लिए देवदूत के समान होता है।

सीपी के निर्देश पर लगाई गई कार्यशाला
रोड एक्सिडेंट में जब कोई यात्री घायल होता है तो सबसे पहले वहां पर पुलिस पहुंचती है। अस्पताल पहुंचाने तक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने की आवश्यकता होती है, लेकिन कई बार इसकी जानकारी न होने के कारण घायलों को फर्स्ट एड नहीं मिल पाता, जिससे उनकी जान चली जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों के लिए रेडक्रॉस द्वारा वर्कशाप का आयोजन गया। इसमें रेड क्रॉस टीम ने पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार देने की ट्रेनिंग दी।

जीवन रक्षा के लिए दी गई ट्रेनिंग
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बहुत से प्रकार से चोट पहुंच सकती है, जिसकी वजह से उनके शरीर का कोई भी अंग प्रभावित हो सकता है। इसलिए पुलिसकर्मियों को घायल व्यक्ति को अलग-अलग प्रकार से उपचार देने के बारे में जानकारी दी गई। घायल या बेहोश हुए व्यक्तियों को उपचार देने के लिए विभिन्न यंत्रों को चलाने की ट्रेनिंग दी गई पुलिसकर्मियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि घायल को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस में किस प्रकार लेटाया जाना चाहिए और किस प्रकार का उपचार देकर उसे अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

120 पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।
वर्कशॉप में 120 पुलिसकर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ममता तिवारी ने CPR के बारे में विस्तार से बताया तथा लखन शुक्ला ने बताया की यदि हड्डी टूट जाए, पसली में चोट लग जाए, शरीर में कहीं से खून निकल रहा हो यह शरीर का कोई अंग कट जाए जाए ,चोट लग जाए तो कैसे वहां पर मौजूद साधनों से उसकी सहायता करके उसको अस्पताल तक भेजा जा सकता है।


Information is Life