कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

विज्ञापन

Kanpur News: अधिवक्ता अश्वेंद्र सोनकर ने कहा कि उनका अशोक और सजल के साथ विवाद चल है. उन्होंने सरकारी संपत्ति के बेचे जाने को लेकर उनके खिलाफ शिकायत कराई है.

Kanpur News: कानपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस और प्रशासन का भी डर नहीं रह गया है. ऐसा ही एक मामला नजीराबाद क्षेत्र में देखने को मिला जहां देर रात अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने अधिवक्ता के घर के बाहर गाड़ी रोककर धमकी दी और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए. ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस हर बार की तरह बस जानकारी ही जुटाने में लगी है.

ये मामला कानपुर के थाना नजीराबाद क्षेत्र के हर्षनगर मोहल्ले का है जहां रहने वाले अधिवक्ता अश्वेंद्र सोनकर वारसी के घर अज्ञात हमलावरों ने धमकी देते हुए फायर झोंक दिया और मौके से फरार हो गए. घनी आबादी वाले क्षेत्र दो बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम देते हुए अधिवक्ता का नाम लेकर बुलाया और धमकी देते हुए कहा कि मुकदमा वापस ले लो वरना अगली गोली छाती पर पड़ेगी.

अधिवक्ता के दरवाजे पर फायर कर फरार
बदमाशों की आवाज सुनकर जैसे ही अधिवक्ता अपने घर से बाहर निकले वो घर के दरवाज़े पर फायरिंग झोंकते हुए फरार हो गए. अधिवक्ता अश्वेंद्र सोनकर ने बताया कि उनका क्षेत्र के ही रहने वाले अशोक और सजल से विवाद चल है. उन्होंने सरकारी संपत्ति के बेचे जाने को लेकर अशोक और सजल के खिलाफ शिकायत कर मुकदमा लिखवाया था जिसकी खुन्नस ये लोग मानते हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर पर जो फायरिंग हुई है उन्हें उन्हीं के गुर्गों ने अंजाम दिया है. हालांकि हमलावर नकाब में थे जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है. पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है मामले की जांच की जा रही है.

इस घटना पर सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर शिखर ने बताया की घटना की जानकारी 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई और मौके अपर पुलिस टीम ने जाकर मुआयना किया है. पास ही लगे सीसीटीवी में आरोपी दिखाई दिए हैं. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जानकारी जुटाने में लग गई है. लेकिन, खुलेआम दी गई इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.


Information is Life