GANGA RIVER FRONT : कानपुर में बनेगा गंगा रिवर फ्रंट पहले चरण में 9 Km लंबा होगा, पटना मरीन ड्राइव की तर्ज पर मिलेगी सुविधाएं..

कानपुर : शहर में गंगा बैराज से लेकर शुक्लागंज तक गंगा रिवर फ्रंट बनाने की योजना है. पटना में गंगा...

यूपी की प्रमुख खबरें सिर्फ UPtvLIVE पर पढ़ते रहिए।

➡लखनऊ- तारा शक्ति निःशुल्क रसोई ने पूरे किए 2 साल, सेवा के 2 वर्ष, भूख मिटाने की मिशाल बनी, MLA...

कानपुर : अवमानना की अर्जी पर CJM कोर्ट ने DGP,पुलिस आयुक्त,DCP साउथ,SHO सेन पश्चिम पारा से मांगा जवाब..

कानपुरः नौबस्ता के पुरानी बस्ती निवासी 78 वर्षीय सीताराम वर्मा ने क्षेत्र के सुनील दिवाकर और...

साल्वर बैठाने के आरोपी परीक्षार्थी को नहीं मिली बेल, अर्जी खारिज।

कानपुर /प्रयागराज : शिक्षक पात्रता परीक्षा में अपने स्थान’पर साल्वर बैठाने के आरोपित...

CMO हरिदत्त नेमी को चार्ज लेने से रोकने वाले अफसरों पर हाईकोर्ट सख्त।

लखनऊ इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कानपुर के सीएमओ डा. हरिदत्त नेमी के निलंबन आदेश पर स्टे...

कानपुर : जिसे CM ने दिया चेक, उसके ऋण में ही Bank ने किया खेल, ODOP लिखकर दिया था चेक, लोन CGTMSI योजना में कर दिया..

कानपुर: कोपरगंज रेडीमेड गारमेंट बाजार में हुए अग्निकांड में अपना सबकुछ गंवाने वाले जिस कारोबारी को...

कानपुर : केयर टेकर ने लाखो के गहने और कैश पर किया हाथ साफ, Fir दर्ज केयर टेकर गिरफ्तार।

कानपुर : कोहना थाना क्षेत्र में एक केयरटेकर ने कारोबारी के घर से 3 लाख रुपये नकद और सोने के गहने...

कानपुर : ISS पर भारत का परचम लहरा आज धरती पर लौट रहे शुभांशु के लिए वकीलों ने हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रार्थना।

कानपुर : आइएसएस पर पहली बार भारत का परचम लहराकर 140 करोड़ से अधिक भारतीयों का स्वाभिमान सातवें...

यूपी में काल बनकर टूटी योगी की पुलिस, 8 साल में 239 अपराधियों को मिट्टी में मिला दिया।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले आठ वर्षों में...

UP NEWS : पान मसाला इकाइयों की सख्त निगरानी से नए मार्केट वार की शुरुआत, ट्रांसपोर्टर ही बन गए हैं मुखबिर…

लखनऊ- यूपी में पान मसाला इकाइयों पर सख्त निगरानी ने नए मार्केट वार को जन्म दे दिया है। यूपी की...
Information is Life

विज्ञापन

योगी ने की जिला घरेलू उत्पाद अनुमान (डीडीपी) 2022-23 पुस्तिका के आंकड़ों की समीक्षा

वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 25.48 लाख करोड़ रुपए

राज्य सरकार के गत सात वर्षों के नियोजित प्रयासों के परिणामस्वरूप इसमें और वृद्धि की संभावनाएं

पुस्तिका के आंकड़ों को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों कृषि विज्ञान केंद्रों को प्रेषित किया जाए

इन आंकड़ों के आधार पर शोध कार्य आगे बढ़ाए जाएं

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर नियोजन विभाग के अधिकारियों को जिला घरेलू उत्पाद अनुमान उत्तर प्रदेश 2022-23 पुस्तिका के प्रकाशन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार फैमिली आईडी के माध्यम से लोगों के सनियोजित विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। फैमिली आईडी के माध्यम से डाटा एकत्रीकरण के कार्य को आगे बढ़ाया जाए। डाटा को बेहतर तरीके से एकत्र किया जाए तथा अद्यतन डाटा को समय पर अपलोड कराया जाए। डाटा संग्रहण के कार्य में लगे लोगों का उचित प्रशिक्षण कराया जाए। जन्ममृत्य प्रमाणपत्र का बेहतर डाटाबेस तैयार किया जाए।

मख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अनंत संभावना का प्रदेश है। उत्तर प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष व 2023-24 में 25.48 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो वर्ष 2022-23 में 22.58 लाख करोड़ रुपए था। वर्ष 2023- 24 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 8 प्रतिशत की वृद्धि से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार के गत सात वर्षों के नियोजित

प्रयासों के परिणामस्वरूप इसमें और वृद्धि की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तिका में उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी, जनपद की डीडीपी व प्रदेश में प्रतिशत अंश एवं जनपद व प्रदेश की वार्षिक वृद्धि, जनपद की प्रति व्यक्ति आय, उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय, जनपद और उत्तर प्रदेश की तुलनात्मक स्थिति जैसे आंकड़ों का समावेश किया जाए। सीएम ने कहा कि जिला घरेलू उत्पाद अनुमान पुस्तिका के आंकड़ों को प्रदेश के सभी

विश्वविद्यालयों व कृषि विज्ञान केंद्रों को भी प्रेषित किया जाए तथा उनसे संवाद स्थापित करते हुए इन आंकड़ों के आधार पर शोध कार्य आगे बढ़ाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विलेज जीडीपी, डिस्ट्रिक्ट जीडीपी की दिशा में आगे बढ़ रही है, क्योंकि हमारी पंचायतें व नगरीय निकाय हमारा आधार है। कृषि क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं है। पंचायतों व नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। गत सात वर्षों में उत्तर प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किये गये है तथा अर्बनाइजेशन भी तेजी से बढ़ा है। परिणामस्वरूप प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है।

योगी ने कहा कि एक आत्मनिर्भर समाज ही आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बीते 7 साल में हर क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुए है। प्रदेश की कार्य संस्कृति में बदलाव स्पष्ट दिखाई देता है। देश में कैपिटल एक्सपेंडिचर के मामले में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में सर्वाधिक बजट खर्च करता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि तकनीक के समावेश, भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था के कारण बीते 7 वर्षों में प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।


Information is Life