कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life


भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने बॉर्डर का दौरा किया। तीन बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके चौधरी को बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक का प्रभार सौंपा गया है। नितिन अग्रवाल को हटाकर केरल कैडर वापस भेजा गया है।

विज्ञापन

लखनऊः बांग्लादेश के घटनाक्रम को देखते हुए भारत-बांग्लादेश की सीमाओं पर भी अलर्ट है। BSF के डीजी दलजीत चौधरी मंगलवार को दूसरे दिन भी बॉर्डर के दौरे पर पहुंचे हैं। वह पेट्रापोल क्रासिंग का दौरा करेंगे। यह बंगाल के 24 परगना में मौजूद है। इस दौरान वो 24 परगना के दूसरे सेंसिटिव बॉर्डर एरिया का भी निरीक्षण कर सकते हैं। बॉर्डर पर सैनिकों को 24×7 अलर्ट के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि हाल ही में यूपी कैडर के सीनियर आईपीएस ऑफिसर दलजीत सिंह चौधरी (Daljit Singh Chaudhary) को बीएसएफ (BSF) का नया महानिदेशक बनाया गया था। वर्तमान महानिदेशक नितिन अग्रवाल को हटाए जाने के एक दिन बाद ही महानिदेशक (SSB) दलजीत को महानिदेशक (बीएसएफ) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

कौन है दलजीत, 3 बार मिला राष्ट्रपति पदक
दिल्ली में जन्मे यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। उनका जन्म 25 नवम्बर 1965 को में हुआ था। उन्हें अब तक 3 बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। दलजीत सिंह चौधरी 1990 बैच के यूपी कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वो 30 नवंबर 2025 को रिटायर होंगे। गृह मंत्रालय ने सुपर कॉप कहे जाने वाले 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आईपीएस दलजीत चौधरी को बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स यानी कि BSF की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस दलजीत मौजूदा समय में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आईपीएस दलजीत चौधरी अपने कार्यकाल में अब तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह NSG के कार्यकारी डीजी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

यूपी में रहे ADG कानून-व्यवस्था
आईपीएस दलजीत चौधरी की बहादुरी को देखते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार में एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर यानी अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था बनाया गया था। आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी होने के बावजूद लंबे समय से केंद्र में बड़ी-बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात बीएसएफ के डायरेक्टर रहे जनरल नितिन अग्रवाल को पद से हटा दिया। नितिन अग्रवाल को उनके मूल कैडर केरल में वापस भेज दिया गया है। वहीं, BSF के स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को भी हटाकर ओडिशा कैडर में वापस भेज दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में पिछले 1 साल से हो रही लगातार आतंकियों की घुसपैठ डीजी बीएसएफ और स्पेशल डीजी बीएसएफ को हटाने की मुख्य वजह है।


Information is Life