कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life


यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर डाली. उन्होंने कहा कि दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी जैसा कोई प्रधानमंत्री नहीं और देश में योगी जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं. कार्यकर्ताओं के बीच दिए गए इस बयान के बाद से ही यह चर्चा चल पड़ी है कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य के बीच की दूरियां खत्म हो गई हैं? क्या दोनों में अब सब कुछ ठीक हो गया?

मिर्जापुर के मझवा में रविवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बयान दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अचानक ही ऐसी तारीफ कर दी, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. केशव मौर्य ने कहा कि दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी जैसा कोई प्रधानमंत्री नहीं और देश में योगी जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं.

कार्यकर्ताओं के बीच दिए गए इस बयान के बाद से ही यह चर्चा चल पड़ी है कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य के बीच की दूरियां खत्म हो गई हैं? क्या दोनों में अब सब कुछ ठीक हो गया? और आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक केशव मौर्य ने योगी की तारीफ कर दी. क्या ये हृदय परिवर्तन है या रणनीति का हिस्सा है.

ऐसा माना जा रहा है इस तारीफी बयान के पीछे उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 विधानसभा के उपचुनाव हैं. हालांकि दसों सीट जिताने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य दोनों की है, लेकिन दोनों को दो- दो सीटें विशेष रूप से जिताने की जिम्मेदारी मिली है. मुख्यमंत्री के जिम्मे मिल्कीपुर और कटेहरी है तो केशव मौर्य के जिम्मे मझवां और फूलपुर हैं

दरअसल, केशव मौर्य के इस बयान के पीछे माना जा रहा है कि बीजेपी ने दोनों नेताओं को विवाद और मतभेद को खत्म करने और इसे आगे आगे ना ले जाने की सलाह दी है. बताया जा रहा है कि ऐसा संदेश भी भेजा गया है कि दोनों एक आवाज और एक पेज पर दिखाई दें. हालांकि पार्टी के अंदर खाने कई लोगों का मानना यह भी है किसी को नाराज करके चुनाव जीता नहीं जा सकता. ऐसे में, मझवां, फूलपुर, मिल्कीपुर और कटहरी में पार्टी की रणनीति है कि ओबीसी और सवर्ण को लेकर पार्टी के भीतर कोई लकीर न खिंचे. ऐसा ना हो जाए कि केशव मौर्य और योगी आदित्यनाथ के मतभेद की बातें और बयान पार्टी पर भारी पड़ जाएं.

क्या कहा था मौर्य ने?

अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, ‘देश मे भी भाजपा की सरकार है और राज्य में भी. आप भी यह जानते और मानते हैं कि हमारी डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छा कार्य कर रही है. दुनिया में पीएम मोदी जैसा कोई दूसरा नेता है क्या… और देश योगी आदित्यनाथ जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री है क्या? दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेता हमारे पीएम मोदी हैं और देश में जब सभी मुख्यमंत्रियों की तुलना होती है तो सबसे अच्छा काम सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में किया जा रहा है.’

बीजेपी को लोकसभा में उठाना पड़ा था नुकसान

हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 2014 और 2019 के मुकाबले उत्तर प्रदेश में आधी सीटों पर सिमट गई थी. इसके बाद हार की जिम्मेदारी तय करने को लेकर राज्य की भाजपा सरकार और पार्टी संगठन के बीच रार ठनी थी. लखनऊ में आयोजित यूपी भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में केशव प्रसाद मौर्या ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है. इसे एक तरह से सीएम योगी पर निशाना माना गया था. इसके बाद कई बीजेपी विधायकों और मंत्रियों ने शिकायत की थी कि पार्टी कार्यकर्ताओं की सरकार के स्तर पर उपेक्षा हो रही है, जिस कारण उनमें नाराजगी है।


Information is Life