कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

अगर आप कानपुर या आसपास के शहरों के रहने वाले हैं तो जन्माष्टमी के मौके पर कानपुर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों की सैर पर जा सकते हैं।

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर्व के लिए उत्साह लगभग पूरे देश में देखने को मिल जाएगा। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए उत्तर प्रदेश में स्थित जन्मस्थली मथुरा समेत पूरे देश में ही जन्माष्टमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाते हैं। देशभर के मंदिरों में कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया जाता है। वहीं कृष्ण मंदिरों की रौनक तो इस पर्व पर सबसे अधिक देखने को मिलती है। भले ही कान्हा का जन्म मथुरा में ,और बचपन गोकुल वृंदावन में बीता हो लेकिन जहां जहां कृष्ण मंदिर हैं, वहां बाल गोपाल का जन्म पूरी पूजा विधि के साथ संपन्न कराया जाता है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में भी कई कृष्ण मंदिर हैं, जिसमें से कुछ काफी मशहूर हैं। जन्माष्टमी के मौके पर इस कृष्ण मंदिरों में भव्य आयोजन होता है। अगर आप कानपुर या आसपास के शहरों के रहने वाले हैं तो जन्माष्टमी के मौके पर कानपुर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों की सैर पर जा सकते हैं।

कानपुर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर

इस्कॉन मंदिर

कानपुर के बिठूर इलाके में भव्य इस्कॉन मंदिर स्थित है। इस मंदिर को राधा माधव मंदिर के नाम से भी जानते हैं। यह कानपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। मंदिर बेहद सुंदर और भव्य बना है। कानपुर के इस्कॉन टेंपल में भी जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाता है। यहां लोग एकत्र होकर भजन करते हैं। श्रद्धालु इस मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पहुंचते हैं और भजन कीर्तन में शामिल होते हैं।

जेके मंदिर

कानपुर के सबसे बड़े और प्रमुख कृष्ण मंदिरों में जेके टेंपल का नाम भी शामिल है। यह मंदिर इतना विशाल और सुंदर बना है कि कानपुर के स्थानीय लोग और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। जन्माष्टमी के मौके पर जेके टेंपल को बहुत खूबसूरती से सजाया जाता है। सुंदर लाइट्स में मंदिर जगमगा उठता है। रात के वक्त यहां लेजर शो और कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

श्री सनातन धर्म मंदिर

शहर के सबसे पुराने और प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों में से एक मंदिर कौशलपुरी में स्थित है, जिसका नाम श्री सनातन धर्म मंदिर है। पुराने कानपुर में स्थित इस कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व बेहद भव्यता के साथ मनाया जाता है। यहां कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सुंदर झांकी सजाई जाती है, जिसे देखने के लिए काफी भीड़ लगती है।

राघव माधव मंदिर

बिठूर में ही सुधांशु जी आश्रम में राघव माधव मंदिर बना हुआ है जो कानपुर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है। मंदिर का मुख्य आकर्षक भगवान शिव की मूर्ति है, जिसे पहाड़ के ऊपर बनाया गया है।


Information is Life