कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी अब अलगववादी समूहों के नेता बनने की ओर बढ़ रहे हैं.

BJP On Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी फिलहाल अमेरिका में हैं और उनके कई बयानों पर विवाद मचा हुआ है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी की टिप्पणियों पर करारा पलटवार किया है.

सीएम ने लिखा- कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भारत विरोधी अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर अग्रसर हैं. इनका एकमात्र लक्ष्य भारत की एकता, अखण्डता और सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न करके देश को गृह युद्ध की ओर धकेलना है. राष्ट्र विरोधी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करने वाली और पिछड़ों के आरक्षण में सेंधमारी कर उसका बड़ा हिस्सा मुसलमानों को सौंपने वाली कांग्रेस के युवराज अब देश से आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रच रहे हैं.

‘देश वासियों से माफी मांगनी चाहिए’
सीएम ने लिखा- किंतु, राहुल गांधी को समझ लेना चाहिए कि इस देश में जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता है, उनकी यह विभाजनकारी मंशा सफल नहीं होने पाएगी. ‘हम भारत के लोग’ कांग्रेस सहित सभी राष्ट्र‌ विरोधी ताकतों के विरुद्ध एकजुट हैं.

सीएम ने लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में NDA सरकार शोषित, पीड़ित और वंचित के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है. राहुल गांधी द्वारा देश में विभाजन के बीज रोपने का प्रयास निंदनीय है. उन्हें इसके लिए देश वासियों से माफी मांगनी चाहिए.

राहुल पर हमलावर बीजेपी
बता दें बीजेपी ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर और अन्य से राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेता की आलोचना की तथा आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भारत-विरोधी रुख के लिए पहचाने जाने वाले लोगों से विदेशों में मुलाकात कर ‘खतरनाक और शरारतपूर्ण गतिविधियों’ में शामिल हो रहे हैं.भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी पहले ‘बचकानी गतिविधियों’ में लिप्त रहते थे, लेकिन अब वह ‘खतरनाक और शरारतपूर्ण गतिविधियों’ में लिप्त हैं.उन्होंने कहा, ‘भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि एक नेता प्रतिपक्ष ने घोषित भारत-विरोधी सांसद से मुलाकात की और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.

उन्होंने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से मुलाकात की, जो अपने भारत-विरोधी रुख और बयानों के लिए बदनाम हैं.’सिख समुदाय पर नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि उन्हें (गांधी को) खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून का समर्थन प्राप्त है.भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इसी के साथ राहुल गांधी ने भारत-विरोधी मित्रों की अपनी सूची में एक नया दोस्त जोड़ा है।


Information is Life