कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

विज्ञापन

IND vs BAN 2nd Test : भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. जिसे लेकर मैदान पर खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

कानपुर :भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर को कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. जिसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है. इस पूरे मैच को अच्छे से संपन्न कराने के लिए इस बार कई विशेष इंतजाम किए गए हैं. कानपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां पिच और ग्राउंड को पूरी तरह से कवर करने के लिए विशेष कवर का इंतजाम किया गया है तो वहीं दूसरी ओर पहली बार ग्रीन पार्क स्टेडियम में रिवर्स-45 कैमरा स्टैंड का प्रयोग किया जा रहा है. इस कैमरे की मदद से मैच को रिवर्स-45 एंगल पर कवरेज किया जा सकेगा.

खास बातचीत के दौरान वेन्यू डायरेक्टर संजय कपूर ने बताया कि, 27 सितंबर को भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट मैच को लेकर तैयारियां काफी जोरो शोरो पर चल रही है. पूरा ग्रीनपार्क स्टेडियम दुल्हन की तरह सज चुका है. यह मैच एक ऐतिहासिक मैच होगा और इस मैच के बाद कानपुर के इस ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम को और अंतरराष्ट्रीय मैच दिलाने के लिए भी कवायद की जाएगी.बारिश को लेकर दिल्ली से मंगाए गए विशेष कवर
बता दे कि, पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए स्टेडियम को कवर करने के लिए दिल्ली से खास कवर भी मंगवाए गए हैं ताकि मैदान को बचाया जा सके. इसके साथ ही मैदान को सुखाने के लिए मशीन का इंतजाम भी किया गया है. वेन्यू डायरेक्टर संजय कपूर ने बताया कि हम आशा करते हैं कि मैच के दौरान बारिश न हो. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है की बारिश नहीं होगी हालांकि अगर बारिश होती भी है तो इसको लेकर भी हम पूरी तरह से तैयार हैं. क्योंकि बारिश से निपटने के लिए यहां पर सारे इंतजाम किए गए हैं. ड्रेन सिस्टम को भी दुरुस्त कर दिया गया है. वहीं, हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं.स्कूली बच्चे निशुल्क लेंगे मैच का आनंद


वेन्यू डायरेक्टर संजय कपूर ने बताया कि, भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच का आनंद स्कूली बच्चे निशुल्क ले सकेंगे. इसको लेकर भी हमारे द्वारा तैयारी की जा चुकी है. जो भी स्कूल अपने यहां के बच्चों को इस मैच को निशुल्क दिखाना चाहते हैं वह संपर्क कर सकते हैं उन्हें निशुल्क इस मैच को दिखाया जाएगा. वही ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहली बार मूक बधिर बच्चों को भी फ्री में मैच दिखाया जाएगा. इसके लिए मैच का कोई एक दिन निर्धारित किया जाएगा. इसके लिए भी तैयारी की गई है.

टिकटों के रेट हुए फाइनल
भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को लेकर मंगलवार की शाम 6 बजे से ऑनलाइन टिक की बिक्री शुरू हो गई है. पवेलियन बालकनी की बात की जाए तो इसके एक दिन के टिकट की कीमत ₹1500 है और 5 दिन के लिए इसकी कीमत ₹6000 है. वही, पवेलियन ग्राउंड का भी यही रेट है. पवेलियन बालकनी-ए का ₹2000 प्रतिदिन का टिकट है और पूरे मैच का ₹6000 का टिकट है. इसके साथ ही डायरेक्टरेट पवेलियन बॉक्स और वीआईपी पवेलियन का प्रतिदिन का ₹5000 का टिकट है और पूरे मैच का ₹20000 का टिकट है.मंगलवार को बुक माई शो की ओर से पहले दिन 6 दीर्घाओं की टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है. इसमें सबसे कम 200 रुपये वाली बी-गर्ल्स,1000 वाली ई-पब्लिक व बी-जनरल, 6000रुपये वाली ए-बालकनी और पवेलियन बालकनी व ग्राउंड वही ₹8000 वाली वीआईपी पवेलियन दीर्घाओ को शामिल किया गया है.इस कैमरे से पहली बार 45 एंगल पर किया जाएगा कवरेज


27 सितंबर से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पहली बार रिवर्स-45 कैमरा स्टैंड का प्रयोग किया जाएगा. इस कैमरे की मदद से रिवर्स-45 एंगल पर कवरेज किया जाएगा. इससे जो दर्शक टीवी पर मैच देख रहे होंगे उन्हें घर बैठे ही इस मैच का एक अलग ही आनंद और नजारा देखने को मिलेगा. इसके साथ ही इस मैच को 50 से अधिक कैमरो की मदद से लाइव प्रसारण करने की भी तैयारी की गई है.सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से होने वाले भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी खास इंतजाम किए गए हैं. पूरे ग्रीनपार्क स्टेडियम को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा. इसके साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को आने-जाने में किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो सके इसके लिए उन्हें पास जारी किए जाएंगे.


Information is Life