कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

विज्ञापन

-राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर होने जा रहा है आयोजन
-मंगलवार को रक्तदान शिविर सुबह दस बजे से आयोजित होगा
-द स्पोर्ट्स हब व रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से होगा रक्तदान
-खेलों की शिक्षा के साथ जीवन रक्षा क्षेत्र में द स्पोर्ट्स हब की पहल
-रक्तदान करने के लिये लोगों को किया जा रहा है जागरुक
-कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में 4 बार कर सकता है रक्तदान
-रेडक्रास सोसायटी के सचिव आर के सफ्फड़ ने दी जानकारी
-सोसायटी के चेयरमैन और मंडल अध्यक्ष भी रहे मौजूद
-खेलों को बढ़ावा देने के लिये द स्पोर्ट्स हब लगातार कर रहा है प्रयास
-एक अक्टूबर को मनाया जाता है राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस
-शिविर सुबह दस बजे से शुरु होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा
-द स्पोर्ट्स हब में रविवार को आयोजित हुई प्रेस वार्ता

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब में आगामी 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। विशेष इसलिये क्योंकि द स्पोर्ट्स हब, जो अब तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है, अब जीवन रक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। यह आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से किया जाएगा। रक्तदान शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना है।

द स्पोर्ट्स हब और रेडक्रॉस सोसायटी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं, जिसमें रक्तदान के महत्व को समझाने और स्वस्थ व्यक्तियों को साल में कम से कम चार बार रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आर के सफ्फड़ ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचाने में मदद करता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। नियमित रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे रक्तदाता की सेहत में भी सुधार होता है।

रविवार को द स्पोर्ट्स हब में आयोजित हुई प्रेस वार्ता में इंडियन रेड क्रास सोसायटी के चेयरमैन उमेश पालीवाल और मंडल अध्यक्ष डा.अंगद सिंह भी उपस्थित रहे, जिन्होंने रक्तदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि द स्पोर्ट्स हब का यह प्रयास खेलों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। मंगलवार को रक्तदान शिविर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। द स्पोर्ट्स हब के डायरेक्टर आपरेशंस पीके श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए सभी स्वस्थ नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह एक ऐसा अवसर है, जहां हम न केवल समाज की सेवा कर सकते हैं, बल्कि कई जीवन बचाने में भी अपना योगदान दे सकते हैं। इस समय पितृपक्ष भी चल रहा है, इस अवसर पर होने जा रहे रक्दान शिविर में रक्तदान करके महादान करके पुण्य लाभ लिया जा सकता है।

1 अक्टूबर को हर साल राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। 1975 से इस दिन को पूरे भारत में मनाया जाता है, और द स्पोर्ट्स हब भी इस प्रयास का हिस्सा बनते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने जा रहा है। इंडियन रेड क्रास सोसायटी के चेयरमैन उमेश पालीवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में सभी की बीपी, शुगर और कैल्सियम की जांच निशुल्क की जायेगी।


Information is Life