कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

विज्ञापन

UP की लखनऊ में सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में दाखिल मुकदमे में अवनीश अवस्थी की ओर से एडवोकेट अभिनव भट्टाचार्य पक्ष रखेंगे.

UP News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे अवनीश अवस्थी ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार की भूमिका निभा रहे अवनीश अवस्थी ने आरोप लगाया है कि दंपति ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है.

रिटायर्ड आईएएस अवनीश अवस्थी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रचार भ्रामक किया गया था. आरोप है कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने प्रचार किया था जिसको लेकर सिविल सूट दाखिल किया गया है. सिविल सूट में कहा गया की सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम किया गया. इस मालमे में अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी.

लखनऊ में सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में दाखिल मुकदमे में अवनीश अवस्थी की ओर से एडवोकेट अभिनव भट्टाचार्य पक्ष रखेंगे.

सोशल मीडिया पर अवनीश अवस्थी ने कही थी ये बात
इससे पहले 25 सितंबर को अवनीश अवस्थी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा था- मेरे संज्ञान में आया है कि ‘X’ नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ‘YouTube’ नामक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर मेरी छवि के खिलाफ कई झूठे आरोप वायरल किए जा रहे हैं. मैं इन निराधार दावों की कड़ी निंदा करता हूं और यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस विशेष घटना में शामिल प्रत्येक इकाई के खिलाफ एक मजबूत और निर्णायक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अवस्थी ने कहा था कि अपने करियर की शुरुआत से ही मैं अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध रहा हूं और सिविल सेवा में मेरा 37 साल का बेदाग करियर रहा है, इसलिए जानबूझकर मेरी छवि को धूमिल करने और तथ्यों से परे या किसी विश्वसनीय स्रोत के आधार पर अफवाह फैलाने के ऐसे दुर्भावनापूर्ण प्रयास अनुचित हैं और इसे किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसलिए मैं बदमाशों को दृढ़ता से सलाह देता हूं कि वे आगे से झूठे दावे न करें क्योंकि मैं पहले से ही स्वीकार्य कानूनी साधनों के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया में हूं।


Information is Life