कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

ठगी का आरोप किदवई नगर में ही रहने वाले राजीव दुबे और उसकी पत्नी रश्मि पर लगा है। फिलहाल दोनों फरार हैं। दोनों की पुलिस को तलाश है।

विज्ञापन

Kanpur Israeli Machine Scam: उत्तर प्रदेश के कानपुर से ठगी का एक नया और चौंकाने वाला मामले सामने आया है। यहां एक दंपति ने इजरायली मशीन से लोगों को फिर से जवान बनाने नाम पर 35 करोड़ रुपये की ठगी की है। लोग जवान तो नहीं हुए लेकिन उन्हें लाखों रुपये का धक्का जरूर लग गया। घटना से पर्दा उठने के बाद आरोपी कपल फरार हो गया है। वहीं, पुलिस ने कथित इजरायली मशीन जब्त करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला किदवाई नगर थाना क्षेत्र का है। ठग जोड़े ने लोगों को झांसा दिया कि वो इजरायल से एक मशीन लेकर आए हैं, जिसका इस्तेमाल उन्हें जवान बना देगा। उन्होंने दावा किया कि मशीन की पांच थेरेपी सेशन लेने पर 65 की आयु वाले लोगों में 25 साल के उम्र के लोगों जितनी स्फूर्ती आ जाएगी।

बस क्या था कई लोगों ने लाखों देकर थेरेपी लेनी की सोची। हालांकि, तमाम लोगों से 35 करोड़ की ठगी करने के बाद ये जोड़ा फरार हो गया। ठगी का शिकार हुए लोगों ने कहा कि उन्हें झांसा दिया गया कि मशीन पर बैठने से उनके शरीर के सारे सेल्स नए हो जाएंगे और वे खुद को अपनी असली उम्र से चालिस साल कम उम्र का महसूस करेंगे।

जानकारी अनुसार सबसे पहले डॉ. रितु चंदेल ने किदवई नगर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद से कई लोगों ने इसी संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। ठगी का आरोप किदवई नगर में ही रहने वाले राजीव दुबे और उसकी पत्नी रश्मि पर लगा है। फिलहाल दोनों फरार हैं। दोनों की पुलिस को तलाश है।

इस संबंध में किदवई नगर थाना इंचार्ज बहादुर सिंह ने कहा कि कथित इजरायली मशीन को सील कर दिया गया है। उक्त कपल जिम भी चलाता था, उसे भी सील कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि कपल ने दावा किया था कि जवान बनाने वाली इजरायली मशीन 25 करोड़ रुपये की है। हालांकि, असलियत ये है कि उसे सिर्फ तीन लाख रुपये में कानपुर के ही कबाड़ी मार्केट में तैयार किया गया था।

वहीं, मामले में कानपुर साउथ की डीसीपी अंकिता शर्मा ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।


Information is Life