कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

विज्ञापन

मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार को मिला मिला मेट्रो मेट्रो मैन ऑफ द ईयर पुरस्कार।

कानपुर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने अर्बन इंफ्रा बिजनेस समिट एंड अवार्ड्स 2024 में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार को अर्बन इंफ्रा मेट्रो मैन ऑफ द ईयर 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह 16 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुआ। प्रबंध निदेशक ने कहा कि कानपुर में मोतीझील से नयागंज स्टेशन तक मेट्रो का टेस्ट रन हो गया है। जल्द यात्री सेवा शुरू की जाएगी।

आयोजन में यूपीएमआरसी को अर्बन इंफ्रा सस्टेनेबल मोबिलिटी प्रमोटर ऑफ द ईयर के प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, जो ग्रीन इनिशिएटिव्स के तहत पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधनों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। यूपी मेट्रो एनर्जी एक्सचेंज कार्यक्रम में भाग लेने वाला राज्य का पहला संगठन है, जिसने पिछले डेढ़ साल में 4 करोड़ रुपये की बिजली बचत की है। यूपीएमआरसी ने 1.1 लाख वर्ग मीटर का विशाल ग्रीन कॉरिडोर का भी निर्माण किया है। प्रबंध निदेशक को कानपुर और आगरा मेट्रो परियोजना के तेजी से निर्माण कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है। यूपीएमआरसी ने आई.आई.टी कानपुर से मोतीझील के बीच 9 किमी. के प्राथमिक कॉरिडोर पर 28 दिसंबर 2021 को 2 साल 1.5 महीने के रिकॉर्ड समय में यात्री सेवा का शुभारंभ किया। हाल में पहली बार मोतीझील स्टेशन के आगे नयागंज स्टेशन तक अंडरग्राउंड सेक्शन में मेट्रो ट्रेन का टेस्ट रन किया गया और जल्दी आगे के स्टेशनों पर इसका परिचालन शुरू होगा। आगरा मेट्रो ने भी इस साल 11 महीने के रिकॉर्ड समय में 6 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल का काम पूरा करने के साथ 23 महीनों में भारत और दुनिया में सबसे तेजी से अंडरग्राउंड मेट्रो सेक्शन के निर्माण का गौरव हासिल किया है। कानपुर के 32.04 किमी लंबे दो कॉरिडोर एवं आगरा मेट्रो के 29.4 किमी. लंबे दो कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस मौके पर एमडी सुशील कुमार ने खुशी जाहिर कर कहा कि यह पुरस्कार यूपीएमआरसी के कर्मचारियों की लगन एवं निष्ठा का प्रतीक है। कानपुर एवं आगरा के बैलेंस सेक्शन पर तेजी से निर्माण कार्य हो रहा है। बहुत जल्द यहां की जनता को संपूर्ण कॉरिडोर पर मेट्रो की सुविधा मिलेगी। इन शहरों में दोनों कॉरिडोर के निर्माण के बाद एक तरफ सड़क से यातायात पर दबाव कम होगा वहीं प्रदूषण में भी भारी कमी आएगी।


Information is Life