कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर : शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति हेमंत पत सिंघानिया के पौत्र प्रनवपत सिंघानिया ने फजलगंज थाने में कोर्ट के जरिए चाचा शरदपत सिंघानिया, उनके बेटे उदितपत सिंघानिया, विदुषपत सिंघानिया और चाची मीनाक्षी सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। राधाकुंज कालपी रोड निवासी प्रनवपत सिंघानिया ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उसके बाबा हेमंतपत सिंघानिया अपने पिता राधाकिशन सिंघानिया के बाद बलदेव जी महाराज ट्रस्ट के चेयरमेन हुए थे। उसके चचेरे भाई उदितपत सिंघानिया और विदुषपत ने बाबा को धोखा देकर उनके जीते जी 7 अक्टूबर 13 को स्टैंडर्ड चार्टड बैंक शाखा न्यू फ्रेंडस कालोनी नई दिल्ली में बाबा के कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर व केनरा बैंक शाखा न्यू फ्रेंडस कालोनी दिल्ली में बचत खाता खुलवाया था।

दोनों लोगों ने बैंक अथॉरिटी को पत्र व्यवहार के लिए उदितपत सिंघानिया के ऑफिस के पते डी-501 ओमेक्स रायल रेजीडेंसी का प्रयोग करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था। जिसमें बाबा को इन खातों की जानकारी न हो पाई इन दोनों की मां मीनाक्षी व पिता शरदपत सिंघानिया चारों लोगों ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके बैंक में खाते खोले हैं जिसके बाद बाबा हेमंतपत सिंघानिया के नाम पर लोगो से करोड़ों रुपये इन खातों में लेकर स्थानान्तरित कर लिए हैं। एफआईआर में बताया कि उदितपत सिंघानिया व विदुषपत सिंघानिया ने बाबा के नाम से लिए गए करोड़ों रुपयों का वह भी हकदार था, जिसे आरोपियों ने कूटरचित खातों के माध्यम से हड़प लिया है। बाबा की मृत्यु 16 सितंबर 2020 को हो गई। जिसके बाद कई लोग जब दिए गए धन की वसूली के लिए आवास पर आने लगे, तब उसे इस धोखाधड़ी का पता चला। उसने अपने दोस्त सुयश अस्थाना को इस जालसाजी की शिकायत के लिए सलाह मशविरा करने के लिए बुलाया।

इसकी जानकारी उसके सगे भाई अद्वैत सिंघानिया को होने पर उसने धमकी दी कि दोनों चचेरे भाई द्वारा किए गए इस कार्य में बाधा न डालो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। एफआईआर में बताया कि 10 जून 24 की शाम सुयश अस्थाना उसके घर आया और उसके घर के अन्दर आते ही अद्वैत सिंघानिया ने उस पर बैट से हमला कर दिया। थाना पुलिस ने सुयश का मेडिकल कराया परन्तु आरोपी पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब सभी लोग उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहे है। फलजगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Information is Life