कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

जर्नलिस्ट क्लब ने गणेश शंकर विद्यार्थी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का किया आयोजन।

कानपुर : स्वतंत्रता संग्राम में अपने लेखन अमूल्य योगदान देने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती की पूर्व संध्या पर कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के तत्वावधान में अशोक नगर स्थित हिन्दी पत्रकार भवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थी के जीवन दर्शन, व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं ओजस्वी वक्ता थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने लेखन एवं विचारों के माध्यम से अंग्रेजो के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर संघर्ष को तेज करने का काम किया। कानपुर के संप्रदायिक दंगे के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। वे अंतिम समय तक अत्याचार एवं अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते रहे।

गणेश शंकर विद्यार्थी ने कम उम्र में ही स्वतंत्रता आंदोलन, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र अमिट छाप छोड़ी। यह उनके ज्ञानवान और ऊर्जावान होने के कारण ही संभव हो सका, वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। वर्तमान दौर के युवाओं में वैसी ही जिजीविषा की आवश्यकता है। नई पीढ़ी में बालपन से ही ज्ञान विकसित करना होगा। यह विचार जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि निजी और व्यवहारिक चुनौतियों के बीच पत्रकार बने रहना बहुत कठिन है।

गोष्ठी का संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गणेश शंकर ने अपने नाम के साथ विद्यार्थी शब्द जोड़ा था क्योंकि वह ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखते थे। एक पत्रकार को जीवन भर पढ़ना ही होता है। किसी भी मामले में पत्रकार को तह तक जाना होता है। इस मौके पर वीरेन्द्र चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र मिश्रा, पुष्कर बाजपेयी, संजय मौर्या, जीपी अवस्थी, विशाल सैनी, पंकज अवस्थी समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।


Information is Life