कानपुर : वैसे तो नव वर्ष का आनंद लोग अपने ढंग से मनाते हैं, कोई परिवार के साथ नव वर्ष का आनंद पिकनिक आदि मनाकर कर उठाते हैं, तो कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अलग ढंग से ही नव वर्ष का लुत्फ उठाते हैं, जो अपने साथ ही गरीबों और आम नागरिको के हितों को ध्यान मे रखकर पर्व-त्योहार मनाते हैं। इन्हीं में एक हैं कानपुर के पुलिस आयुक्त अखिल कुमार वर्तमान में नव वर्ष का त्योहार गरीबों के साथ मनाने में अधिक आनंद का अनुभव करते हैं।

2025 के पहले दिन जहां लोग अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ नव वर्ष का लुत्फ उठा रहे थे वही पुलिस आयुक्त अखिल कुमार आम नागरिकों और गरीब लोगों के साथ समय बिताते हुए उनके साथ केक साझा किया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और सुरक्षा को लेकर उनकी चिंताओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
पुलिस आयुक्त ने वर्ष 2025 में पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने एवं समाज में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।
Recent Comments