कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

विज्ञापन
  • जूनियर मिस इंडिया का रैंप बना भारतीय संस्कृति का मंच, कानपुर की लावण्या बनी फर्स्ट रनरअप।
  • देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में हुआ ”जूनियर मिस इंडिया सीजन 3″ का ग्रैंड फिनाले, कड़ी स्पर्धा के बाद हुआ विजेताओं का चयन
  • एक महीने की ऑनलाइन – ऑफ लाइन ट्रेनिंग के बाद हुआ ग्रैंड फिनाले
  • चार कैटेगरी में विजेताओं के रूप में हुआ 12 प्रतिभागियों का चयन

इंदौर / कानपुर : माँ अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में देश भर के 25 राज्यों की 130 प्रतिभागियों ने अपने – अपने राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की आन-बान-शान की वो झलक पेश की, जो अब तक कहीं देखने को नहीं मिली थी। माय सिटी इवेंट्स इंडिया कॉरपोरेशन द्वारा ”जूनियर मिस इंडिया सीजन 3 ” के रूप में एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहां 5 से 16 वर्ष तक की बालिकाओं ने आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ रैंप पर महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय बालिका उत्सव के तहत होटल मैरियट में शनिवार को ”जूनियर मिस इंडिया 2025″” स्पर्धा इसके लिए देश भर से हजारों की संख्या में बालिकाओं ने ऑडिशन दिए थे, जिनमें से फाइनल राउंड के लिए 5 से 14 वर्ष तक की चार कैटेगरी में 130 प्रतिभागियों का चयन कर ग्रांड फिनाले में 12 का चयन विजेताओं के रूप में किया गया।

कानपुर की बेटी ने शहर का बढ़ाया मान।

कानपुर की बिटिया लावन्या सचान इंदौर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप बनकर कानपुर का नाम रोशन कर दिया है। रविवार को इंदौर में संपन्न हुए इस आयोजन में देशभर से आए प्रतियोगियों के बीच जैसे ही 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग में जैसे ही लावण्या ने दूसरा स्थान पाया, कानपुर वासी खुशी से झूम उठे और खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया। बताते चलें कि 13 वर्षीय लावन्या सचान चकेरी के आदर्श बिहार निवासी एडवोकेट अनिल सचान की बेटी है और केंद्रीय विद्यालय न. 1 में कक्षा 7 की छात्रा है लावन्या ने प्रथम बार में ही जूनियर मिस इंडिया 2025 में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीत कर अपने देश तथा अपने राज्य उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

इनके सिर सजा ताज
ग्रैंड फिनाले में कई मानकों और स्तरों पर 130 फाइनलिस्ट को परखने के बाद चार कैटेगरी में विजेताओं के साथ फर्स्ट और सेकंड रनर अप का चयन किया गया। 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग में पंछी बर्मन (गुवाहाटी) को विजेता चुना गया जबकि फर्स्ट रनर अप अनुप्रिया दास (गुवाहाटी) और सेकंड रनर अप श्रिया गोराई (दुर्गापुर) रहीं। 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में हरसीरत कौर (जालंधर) विजेता रहीं जबकि प्रयाणा चाहंदे (वडोदरा) फर्स्ट रनर अप और सनम कराली (सुंदरगढ़) सेकंड रनर अप रहीं। 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग में अद्विका पाछे (पुणे)विजेता चुनी गईं जबकि लावन्या सचान (कानपुर) फर्स्ट रनर अप और खिरब्धि पटनायक (भुवनेश्वर) सेकंड रनर रहीं। इसी तरह 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में सोनाक्षी सिंह (लखनऊ) विजेता रहीं जबकि मनाल सौरभ (लखनऊ) फर्स्ट रनर अप और अनुष्का शंकर (पटना) सेकंड रनर अप रहीं।

इनकी भूमिका रही महत्वपूर्ण
ग्रैंड फिनाले के निर्णायकों में मेंटर उन्नति सिंह, अभिनेता जयदीप सिंह और मोनिका खन्ना, इन्फ्लुएंसर और एक्टर शिल्पा कटारिया सिंह, लेखिका और निर्माता नेहा सिंह, इंडिया लीडिंग किड्स कास्टिंग डायरेक्टर शोभा गोरी, गायक हरीश मोयल, माय सिटी इवेंट्स इंडिया कॉरपोरेशन के निदेशक सरबजीत सिंह शामिल थे। जूनियर मिस इंडिया शो को विजय डे और यतिन गांधी ने कोरियोग्राफ किया था। फाइनलिस्टों को पूर्व मिस दिवा यूनिवर्स द्वारा 2 महीने के लिए ऑनलाइन और 3 दिनों के लिए ऑफ लाइन प्रशिक्षण दिया गया था। फिनाले में प्रतिभागियों ने अपनी संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करते हुए जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन डिजाइनर नेहा कांकरिया, रोमिल मूणत, मौसमी तिवारी द्वारा भारतीय वेस्टर्न कलेक्शन प्रदर्शित किया गया। वहीं गाउन कलेक्शन जुमिलक्स द्वारा प्रस्तुत किया गया।

अंतरराष्ट्रीय मंच और नेतृत्व का आधार है जूनियर मिस इंडिया
गौरतलब है कि फिनाले के लिए चयनित प्रतिभागियों को एक महीने तक ग्रूमिंग और ट्रेनिंग दी गई। जिसमें मिस यूनिवर्स इंडिया नोयोनिता लोध और उन्नति सिंह ने उन्हें प्रशिक्षण दिया। जूनियर मिस इंडिया एक अनूठा आयोजन है जो 5 से 16 वर्ष की आयु की युवा लड़कियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें उन्हें अपनी प्रतिभा, संस्कृति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व दिखाने का अवसर मिलता है। इस आयोजन का उद्देश्य नेतृत्व, आत्म-विश्वास और सशक्तिकरण के गुणों को विकसित करना है, जिससे प्रतिभागियों को आने वाले कल के लिए तैयार करने और सफलता प्राप्त करने का आधार प्रदान करने में मदद मिलती है।

भारतीय युवा सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर और प्रेरणा पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाली मुंबई की 15 प्रतिभाशाली बालिकाओं को भारतीय युवा सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर और प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही इंदौर की 15 प्रभावशाली बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया गया। सभी सम्मानित 30 युवा बालिकाएं न सिर्फ दृढ़ता, रचनात्मकता और नेतृत्व की भावना के साथ अपनी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं बल्कि समाज में अपने विशेष स्थान और समर्पण के कारण जागरूकता का संचार भी करती हैं।

बनेंगे स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर
इन सभी प्रतिभागियों को राजवाड़ा सहित इंदौर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया गया। इन्हें इंदौर के स्वच्छता में नंबर वन रहने के तरीकों के बारे में समझाकर स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया, ताकि ये सभी अपने-अपने राज्यों में लौटकर स्वच्छता की अलख जगा सकें। साथ ही सभी बालिकाओं ने उज्जैन जाकर महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन किए और भारतीय संस्कृति को समझा।

न्यूयार्क में होगा अगला इवेंट
पिछले दो वर्षों से मुंबई में इस इवेंट को किया जा रहा था और अब इसे देश के अलग-अलग राज्यों में किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत इंदौर से हो रही है। भारत में लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब इस इवेंट को इंटरनेशनल लेवल पर आयोजन शुरू किया जा रहा है। इसके तहत जुलाई 2025 में न्यूयार्क में पहला शो होगा। इसमें एनआरआई और भारतीय बच्चे हिस्सा लेंगे। विदेशी धरती पर अपनी संस्कृति से जुड़ने का यह एक शानदार मौका होगा। न्यूयार्क के बाद अन्य अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर भी यह इवेंट कराया जाएगा।


Information is Life