कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर : कानपुर में जमीन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का बड़ा मामला सामने आया। यहां एक बड़े व्यापारी ने साझेदार और बिल्डर पर करीब 22 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद कोहना थाने में एफआईआर दर्ज हुई। अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

75 चेकें ली, आराजी ग्राम समाज व केडीए की निकली
तिलक नगर निवासी विश्वनाथ गुप्ता डल्फिन डेवलपर्स लिमिटेड के निदेशक हैं। उनके मुताबिक उनके परिचित बलराम मनमानी ने बताया था कि जरौली गांव में 11.291 हेक्टयर की कई आराजी नंबर की जमीन अपनी बताई, जो बीएस कंस्ट्रक्शन के नाम से हैं। इतना ही नहीं, उसने साझेदारी में काम करने की बात कहकर करीब 75 चेक उनसे ले ली। उन्होंने 50 प्रतिशत की साझेदारी रखने के साथ ही एग्रीमेंट कर लिया। लेकिन केडीए से पता करने पर कई आराजी ग्राम समाज व केडीए की निकली।

22 करोड़ रुपये हड़पने के बाद रायफलें व बंदूकें तानकर दी धमकी
इसके बाद बीघा जमीन केडीए में मानचित्र स्वीकृत कराने में सात करोड़ समेत कुल उनके 22 करोड़ रुपये लग गए। इसके बाद फिर धोखाधड़ी का खेल रचा। बलराम मनमानी ने बिल्डर अनूप सिंह के नाम इकरारनामा कर उन्हें उस संपत्ति से बेदखल करने का षड्यंत्र रचा है। पीड़ित विश्वनाथ गुप्ता जब जमीन देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान बलराम, अनूप अपने कई साथियों के साथ आए। गाली-गलौज करने के बाद रायफलें व बंदूकें तानकर जान से मारने की धमकी दी। फिर मौके से फरार हो गए।

पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद कोहना थाने में FIR दर्ज
विश्वनाथ गुप्ता ने पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कोहना पुलिस ने बीएनएस धारा 420, 467, 468, 471, 504 व 506 की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। कोहना थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही होगी।


Information is Life