कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर। कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में चौथे दिन का दूसरा मुकाबला का उद्घाटन करने मेयर प्रमिला पाण्डेय पहुँची। उन्होंने यहां दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने कानपुर प्राइम गोविंद नगर V/s मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर टीम के बीच होने वाले मैच के पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी हौसला अफजाई की उन्होंने केपीएल की तारीफ करते हुए कहा कि जिलास्तर पर केपीएल के जैसा प्लेटफार्म आज तक पूरे देश में कहीं भी नहीं देखा। केपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने वाकई में इस टूर्नामेंट को देश की सबसे बड़ी शहरी क्रिकेट लीग साबित किया है। केपीएल से कई खिलाड़ी यूपी टी-20 लीग और आईपीएल तक का सफर जरूर तय करेंगे।

इंडियन आइडल विजेता वैभव ने बिखेरा आवाज का जादू

केपीएल के मुकाबलों के बीच बुधवार को दर्शकों का मनोरंजन
इंडियन आइडल विजेता वैभव गुप्ता अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आये । पहले मैच के बाद वह ग्रीनपार्क में आए दर्शकों का मनोरंजन बॉलीवुड के गीतों से किया उन्होंने बॉलीवुड के नए और रीमिक्स गाने सुना कर दर्शको झूमा दिया।

KPL में गंगा बिठूर ने TSH से जीता 73 रनों से मुकाबला

कानपुर प्रीमियर लीग (KPL) के चौथे दिन का पहला मुकाबला आरएलएल गंगा बिठूर और TSH ब्लास्टर के बीच खेला गया। गंगा बिठूर के गेंदबाज अनमोल पांडेय की गेंदबाजी के आगे TSH का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सका। गंगा बिठूर ने 73 रनों से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। गंगा बिठूर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। मैच के 6वें ओवर में सतनाम सिंह की गेंद पर राहुल सिंह 21 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके बाद 13वें ओवर में हिमांशु की गेंद पर अमन यादव 22 रन बनाकर कैच आउट हुए। तीसरा विकेट प्रशांत चौधरी का गिरा।देवेश चौधरी की गेंद पर प्रशांत 36 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके बाद 19वें ओवर में देवेश ने कप्तान प्रशांत अवस्थी को भी 20 रन पर कैच आउट कर दिया। टीम के बल्लेबाज शुभम चौधरी 73 रन और सागर शर्मा 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

कई बल्लेबाज दहाई का अंक भी न छू सके

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी TSH ब्लास्टर की टीम 18.5 ओवर में 108 रन बनाकर आलआउट हो गई। दूसरे ही ओवर में विराट जायसवाल की गेंद पर हर्षित सिंह 1 रन बनाकर आल आउट हो गए। तीसरे ओवर में अंश तिवारी भी 3 रन बनाकर कैच आउट हो गए। ओवर की अंतिम गेंद पर मुकुल यादव बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। चौथे ओवर में चैतन्य गहलोत भी बिना खाता खोले ही लौट गए। 11वें ओवर में अनमोल पांडेय की गेंद पर अभिषेक यादव 25 रन पर कैच आउट हो गए। 13वें ओवर में फिर से अनमोल पांडेय ने कप्तान सतनाम सिंह को 33 रनों पर कैच आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। इसके बाद नमन तिवारी 6, विकास सिंह 15, देवांश चतुर्वेदी 1, शिवम शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए। हिमांशु 7 रनों के साथ नाबाद रहे।


Information is Life