कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...
Information is Life

Kanpur News: सीसामऊ सुपर किंग्स ने केपीएल की ट्रॉफी जीत ली है। फाइनल मैच में मयूर मिरकिल्स को मात दी। आदर्श सिंह ने 110 रन की शतकीय पारी खेली।

Kanpur: Sisamau Super Kings won the KPL trophy

कप्तान आदर्श सिंह की नाबाद शतकीय पारी के दम पर सीसामऊ सुपरकिंग्स ने मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर को 29 रनों से हराया। जीत के साथ ही सीसामऊ ने कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) की ट्राॅफी व 11 लाख रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। उपविजेता मयूर मिराकिल्स को पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

फाइनल में सीसामऊ ने आदर्श के नाबाद 110 रनों के दम पर 20 ओवर में एक विकेट पर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मयूर मिराकिल्स आठ विकेट पर 187 रन ही बना सकी। विजेता टीम को ट्रॉफी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी। ग्रीनपार्क में टॉस जीतकर सीसामऊ के कप्तान आदर्श सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मिराकिल्स के गेंदबाजों की अच्छी खबर ली। आदर्श और सार्थक लोहिया ने चारों तरफ शॉट लगाते हुए मात्र 8.3 ओवर में स्कोर 85 रन पर पहुंचाया।

सीसामऊ को पहला झटका सार्थक (39) के रूप में लगा। दिव्यांशु पांडेय की गेंद पर उन्हें विकेटकीपर साहिल ने स्टंप आउट किया। इसके बाद अभिषेक पांडेय के साथ मिलकर आदर्श ने दूसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी की। आदर्श ने मात्र 61 गेंद पर आठ चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन की पारी खेली। अभिषेक ने भी 32 गेंदों में तीन चौके व तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 54 रन की पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 20 ओवर में एक विकेट पर 216 रन पर पहुंचाया।

जवाब में मयूर मिराकिल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही।। टीम से अमित पचारा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। ओपनर सुमित सिंह राठौर (0) और प्रियांशु पाण्डेय (21) को अभिनव शर्मा ने पवेलियन भेजा। साहिल (16) रनआउट हुए। समन्वय दीक्षित (18) और दिव्य प्रकाश (10) को सत्यम पांडेय तथा दिव्यांशु यादव (20) और मो. शारिम (5) को अंकुर पवार ने अपना शिकार बनाया। पचारा ने मैच के आखिरी ओवर तक रोमांच बनाए रखा लेकिन वह 19.5वें ओवर में 87 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें अभिनव ने आउट किया। पचारा ने अपनी पारी के लिए 48 गेंदों का सामना किया जिसमें आठ चौके व पांच छक्के शामिल रहे। सौरभ यादव के नाबाद 13 रनों की मदद से मिराकिल्स 20 ओवर में आठ विकेट 187 रन बना सकी।
मैन ऑफ द मैच व सीरीज बने आदर्श सिंह
केपीएल के फाइनल मैच में शतकीय पारी खेलने वाले आदर्श सिंह को मैन ऑफ द मैच और लीग में कुल 455 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज और ऑरेंज कैप का खिताब दिया गया। उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला। सर्वाधिक 15 विकेट लेने पर पर्पल कैप का खिताब मयूर मिराकिल्स के सौरभ यादव को मिला।


Information is Life