कानपुर : जम्मू कश्मीर के लेफ्टीनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा बुधवार को शहर में रहेंगे। वह कानफिडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) के विकसित भारत संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कानफिडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री का विकसित भारत संवाद कार्यक्रम ‘एज 2025’ का बुधवार को आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दि लैंडमार्क टावर्स में दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। इसमें कानपुर समेत आसपास के जनपदों के उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। तकनीक, चिकित्सा, ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में स्टार्टअप करने वाले युवा उद्यमियों को भी बुलाया गया है। इन उद्यमियों ने न सिर्फ शहर का नाम रोशन किया है, बल्कि विदेशों में भी इनके उत्पाद की तूती बोल रही है। समारोह में जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कुछ कंपनियों के बीच करार भी हो सकता है।
चचेरे बहनोई के निधन पर जांएगे घर
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल कोहना निवासी चचेरे बहनोई विजय मिश्रा के घर भी जाएंगे। विजय मिश्रा का बीमारी के चलते सोमवार को निधन हो गया था। लेफ्टिनेंट गवर्नर दुखी परिवार से मिलेंगे। उन्हें सांत्वना देंगे।
जम्मू-कश्मीर के एलजी (लेफ्टिनेंट गवर्नर) का मिनट टू मिनट प्रोग्राम।
जम्मू-कश्मीर के एलजी (लेफ्टिनेंट गवर्नर) मनोज सिन्हा 19 मार्च को शहर में रहेंगे। वे बुधवार दोपहर 12:55 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। दोपहर दो बजे वे कानपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से मनोज सिन्हा सीधे दोपहर 2:40 बजे होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे। यहां से वे पुराना कानपुर निवासी अपनी चचेरी बहन के घर जाएंगे। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वे सिविल लाइंस स्थित सुशील सदन स्थित नरेंद्रजीत सिंह के घर जाएंगे। शाम चार बजे एलजी मनोज सिन्हा फिर होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे और शाम छह बजे तक आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम छह बजे एलजी मनोज सिन्हा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
Recent Comments