कानपुर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र फेज-2’ को लगातार व्यापारिक समुदाय का भी समर्थन मिल रहा है। कानपुर एडिबल प्रा.ली. के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार गुप्ता ने आज विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर शहर के 20 चौराहों को गोद लेने की सहमति दी है।
पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के शिक्षित और जागरूक वर्ग, विशेषकर व्यवसायी और चिकित्सक, सामाजिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि श्री गुप्ता का यह सहयोग शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में सहायक होगा।
यह कदम पुलिस आयुक्त की उस अपील का परिणाम है, जिसमें उन्होंने नागरिकों से ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की मांग की थी। इस अभियान का उद्देश्य कानपुर को एक स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाना है, जिसमें अब शहर के प्रबुद्ध नागरिक भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आगे आ रहे हैं।
शहर की सुरक्षा होगी और मजबूत
“ऑपरेशन त्रिनेत्र” का मुख्य उद्देश्य शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा निगरानी तंत्र को सशक्त करना है। इस पहल के तहत, जागरूक नागरिकों और संगठनों द्वारा चौराहों को गोद लिया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके। इस प्रयास से सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और कानपुर को एक सुरक्षित शहर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
स्मार्ट और सुरक्षित कानपुर की ओर एक और कदम
इस प्रयास से शहर की निगरानी क्षमता में वृद्धि होगी और अपराध पर नियंत्रण पाने में सहायता मिलेगी। यह अभियान कानपुर को एक स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Recent Comments