पत्रकारों का संगठित होना ज़रूरी क्यों?

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं...

पत्रकारों का संगठित होना ज़रूरी क्यों?

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं...

पत्रकारों का संगठित होना ज़रूरी क्यों?

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं...

कानपुर : बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सैकड़ों वकीलों के साथ पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन।

कानपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर...

मैथिलीशरण गुप्त: हिंदी और हिंदुस्तान को आजीवन समर्पित रही जिनकी कलम।

अभय त्रिपाठी :–हिंदी साहित्य के इतिहास में बेहद ख़ास दिन। 03 अगस्त सन् 1886 जिस दिन झांसी के...

कानपुर : इंटररेंज-9 गैंग में पुलिस ने 5 नाम बढ़ाए, उत्पीड़न के खिलाफ अधिवक्ता देंगे धरना।

पहले 21 सदस्यों का घोषित हुआ था इंटररेंज गैंग, इनमें 17 वकील। दीनू गैंग में दो भाजपा नेता समेत...

प्रयागराज : पत्रकार की चाकुओं से गोदकर की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस इलाके में बीती रात पत्रकार एलएन सिंह की...

लखनऊ-वाराणसी हाईवे 9500 करोड़ से बनेगा 6 लेन। राजधानी से काशी पहुँचगे सिर्फ 3 घँटे में।

लखनऊ : पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर...

Kanpur Metro : गणतंत्र दिवस तक नौबस्ता तक शुरू होगा सफर, लाखों लोगों की यात्रा होगी आसान।

कानपुर। वर्ष 2019 से मेट्रो के पहले कारिडोर पर काम कर रहे प्रबंधन ने अब अंतिम 100 दिन का ब्लू...
Information is Life

विज्ञापन

World Red Cross Day 2025: आज 8 मई को समूचे विश्व में ‘विश्व रेड क्रॉस दिवस’ मनाया जा रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें, विश्व रेड क्रॉस दिवस मानवता, करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है। रेड क्रॉस एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो आपदा, युद्ध, महामारी या किसी भी प्रकार की संकट की स्थिति में पीड़ितों की मदद करती है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य रेड क्रॉस संस्था और इसके कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देना है।

आर के सफ्फङ (सचिव-रेड क्रॉस सोसायटी)

रेड क्रॉस के सचिव आर के सफ्फर ने बताया कि हर वर्ष की तरह आज के दिन भी भव्य तरीके से रेड क्रॉस डे मनाया जायेगा। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में शाम 4 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह होंगें। कार्यक्रम में समाजिक कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित भी किया जाएगा। विश्व रेड क्रॉस के संस्थापक और रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (ICRC) हेनरी डुनेंट की जयंती के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।

क्या है? रेड क्रॉस

रेड क्रॉस एक गैर-सरकारी, मानवतावादी संगठन है जो युद्ध, आपदा, महामारी, भुखमरी, और अन्य आपात स्थितियों में जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करता है। यह संस्था किसी भी जाति, धर्म, रंग या राष्ट्रीयता से परे जाकर सभी की मदद करती है।

कैसे हुई विश्व रेड क्रॉस मनाने की शुरुआत

विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाने की शुरुआत 1948 में की गई थी, ताकि रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेंट की स्मृति में हर वर्ष उनके जन्मदिवस 8 मई को इस दिन को समर्पित किया जा सके। हेनरी डुनेंट, जिन्होंने 1859 में इटली के सोलफेरिनो युद्ध की वीभत्सता को देखकर यह अनुभव किया कि घायल सैनिकों को तटस्थ मानवीय सहायता की आवश्यकता है, उन्होंने स्वैच्छिक राहत संगठनों की आवश्यकता पर बल दिया। उनके इस दृष्टिकोण के फलस्वरूप ही 1863 में रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति (ICRC) की स्थापना हुई और आगे चलकर जिनेवा कन्वेंशन को भी अपनाया गया। आज, उनकी प्रेरणा से 192 देशों में रेड क्रॉस कार्यरत हैं, जिससे यह आंदोलन दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय नेटवर्क बन चुका है।

क्या है विश्व रेड क्रॉस दिवस का उद्देश्य

रेड क्रॉस के सिद्धांतों – मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वेच्छा, एकता और सार्वभौमिकता- का प्रचार। रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहना स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान को बढ़ावा देना। जरूरतमंदों के लिए सेवा और सहानुभूति की भावना को प्रोत्साहित करना।

क्या है इस साल विश्व रेड क्रॉस की थीम

विश्व रेड क्रॉस 2025 की आधिकारिक थीम है: “मानवता को जीवित रखना” (Keeping Humanity Alive) यह विषय उन लाखों रेड क्रॉस स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण को दर्शाता है, जो हर उस स्थान पर राहत पहुँचाते हैं जहाँ इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है। चाहे युद्ध क्षेत्र हों, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाके, या शरणार्थी शिविर- ये स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव के करुणा और तटस्थता के साथ मानवता की सेवा करते हैं।


Information is Life