हमीरपुर के पूर्व सांसद अशोक चंदेल के बेटे अजयराज का निधन।

कानपुर। पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल के बड़े पुत्र अजयराज सिंह चंदेल की लखनऊ में बीमारी के चलते मौत...

UPtvLIVE : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2026 की तैयारी शुरू, ‘न्यू आउटरीच प्लान’ से निवेशकों को आकर्षित करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नए निवेश प्रस्तावों को...

पीएम के कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण कार्यक्रम...

यूपी की प्रमुख खबरें Uptvlive पर।

➡लखनऊ- यूपी में बाघों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि, 2018 में 173 से बढ़कर 2022 में बाघों की...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अधिकारियों का तबादला, जानें किस जिले को मिला नया DM!

UP सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। जानिए लखनऊ,...

लखनऊ : म्यांमार, लाओस व कंबोडिया से आती हैं ठगों की सर्वाधिक कॉल- DGP राजीव कृष्ण

लखनऊ : डिजिटल अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस इन मामलों की छानबीन में तेजी लाने के साथ...

यूपी की प्रमुख खबरें सिर्फ Uptvlive पर….

➡बांग्लादेश एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, स्कूल के ऊपर गिरा एयरक्राफ्ट, हादसे में कई लोगों की मौत...

Mumbai Train Blasts : 12 आरोपियों को बरी करते हुए HC ने की अहम टिप्पणी…इसलिए सजा रद्द की जाती है।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने 11 जुलाई 2006 को हुए मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में 12 आरोपियों को बरी कर दिया....

KANPUR NEWS : आउटर रिंग रोड के किनारे बसेगा “Greater Kanpur” भेजा 5000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव…

कानपुर : उत्तर प्रदेश में नोएडा की तरह एक और हाईटेक शहर बसने जा रहा है. इसका विकास ग्रेटर नोएडा की...

GANGA RIVER FRONT : कानपुर में बनेगा गंगा रिवर फ्रंट पहले चरण में 9 Km लंबा होगा, पटना मरीन ड्राइव की तर्ज पर मिलेगी सुविधाएं..

कानपुर : शहर में गंगा बैराज से लेकर शुक्लागंज तक गंगा रिवर फ्रंट बनाने की योजना है. पटना में गंगा...
Information is Life

मथुरा की एक अनोखी शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। यहां गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। बड़े ही चाव से बारातियों का स्वागत भी किया गया। लेकिन, कुछ देर बाद लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और समझाने-बुझाने के बाद भी कोई बात न बनने पर बिना दुल्हन के बारात लौट गई।

लड़की पक्ष ने लगाया दूल्हा बदलने का आरोप
सुरीर के गांव कराहरी निवासी के बेटों की शादी का रिश्ता आगरा के गांव खड़िया निवासी की बेटियों के साथ तय हुआ था। जिसमे टैंटीगांव स्थित बांकेबिहारी मैरिज होम में 7 जून शनिवार को शादी थी। लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए दोनों लड़कियों को लेकर मैरिज होम पर आए थे।
गांव कराहरी से दोनों भाइयों की बरात भी पहुंच गई। दूल्हा बने दोनों भाई एक कमरे में शादी की रस्म शुरू होने के इंतजार में बैठे थे। शादी समारोह में डीजे पर नाचने गाने के साथ शादी समारोह में आए लोग खाना खा रहे थे। तभी कमरे में बैठे दूल्हों को देख कर लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि रिश्ता तय करते समय उन्हें दूसरे लड़के दिखाये और ये वो नहीं हैं।

लड़की पक्ष मानने को तैयार नहीं
दूल्हा पक्ष के द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया कि ये वहीं लड़के है लेकिन लड़की पक्ष के लोग कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। हंगामा होने की सूचना पर थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा और चौकी इंचार्ज अजीत मलिक पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। उनके काफी समझाने के बाद भी शादी के लिए कोई बात नहीं बनी। दुल्हन बनीं लड़कियों ने भी परिजनों के निर्णय पर सहमति जताते हुए उन लड़कों से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग दोनों लड़कियों को लेकर वापस चले गए।


Information is Life