मैथिलीशरण गुप्त: हिंदी और हिंदुस्तान को आजीवन समर्पित रही जिनकी कलम।

अभय त्रिपाठी :–हिंदी साहित्य के इतिहास में बेहद ख़ास दिन। 03 अगस्त सन् 1886 जिस दिन झांसी के...

कानपुर : इंटररेंज-9 गैंग में पुलिस ने 5 नाम बढ़ाए, उत्पीड़न के खिलाफ अधिवक्ता देंगे धरना।

पहले 21 सदस्यों का घोषित हुआ था इंटररेंज गैंग, इनमें 17 वकील। दीनू गैंग में दो भाजपा नेता समेत...

प्रयागराज : पत्रकार की चाकुओं से गोदकर की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस इलाके में बीती रात पत्रकार एलएन सिंह की...

लखनऊ-वाराणसी हाईवे 9500 करोड़ से बनेगा 6 लेन। राजधानी से काशी पहुँचगे सिर्फ 3 घँटे में।

लखनऊ : पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर...

Kanpur Metro : गणतंत्र दिवस तक नौबस्ता तक शुरू होगा सफर, लाखों लोगों की यात्रा होगी आसान।

कानपुर। वर्ष 2019 से मेट्रो के पहले कारिडोर पर काम कर रहे प्रबंधन ने अब अंतिम 100 दिन का ब्लू...

Kanpur Metro : गणतंत्र दिवस तक नौबस्ता तक शुरू होगा सफर, लाखों लोगों की यात्रा होगी आसान।

कानपुर। वर्ष 2019 से मेट्रो के पहले कारिडोर पर काम कर रहे प्रबंधन ने अब अंतिम 100 दिन का ब्लू...

लखनऊ : कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध मौत : ससुरालवालों पर FIR; मां ने लगाए गम्भीर आरोप।

लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। दरअसल,...

कानपुर : पीबी सोसाइटी ज्वैलर्स के निदेशक से 1.09 करोड़ की साइबर ठगी, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज।

कानपुर के बिरहाना रोड स्थित पीबी सोसायटी ज्वैलस के निदेशक प्रशांत जैन के अकाउंट से शातिर ठगों ने...

KANPUR : भूमाफिया से यारी- SHO रावतपुर पर भारी, DCP ने किया सस्पेंड।

कानपुर: भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी से यारी और उसे बचाना रावतपुर थाना प्रभारी कृष्णकुमार मिश्रा को...

कानपुर : जर्नलिस्ट क्लब में मनाया गया प्रताप नारायण मिश्र का 170 वाँ जन्म दिवस।

कानपुर : पं. प्रताप नारायण मिश्र स्मारक ट्रस्ट समिति के तत्वाधान में अखिल भारतीय कान्यकुब्ज...
Information is Life

कानपुर/लखनऊ : प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही बड़ी सेतु परियोजनाओं पर कार्य शुरू करने जा रही है। इसमें कानपुर पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। यहां जीटी रोड पर 4 लेन युक्त रेल ओवरहेड ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, कानपुर शुक्लागंज पर नया पुल और जरीब चौकी पर फ्लाईओवर को भी मंजूरी प्रदान कर दी गयी है। इन तीनों ही परियोजनाओं को पूरा करने के लिये दो वर्ष की समयावधि निर्धारित की गयी है। परियोजनाओं को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट व कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड में पूरा किए जाने की तैयारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक 151 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से कानपुर में फोरलेन आरओबी का निर्माण होगा। साथ ही जीटी रोड पर फोरलेन फ्लाइओवर तथा घंटाघर के समीप 2 लेन का फ्लाइओवर बनेगा। जबकि गंगा नदी पर 163 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नया फोरलेन ब्रिज बनेगा। यह दोनों तरफ से ही संपर्क मार्ग से युक्त होगा और पुराने क्षतिग्रस्त पुल से 50 मीटर दूरी पर (अपस्ट्रीम दिशा में) स्थित होगा। इन तीनों कार्यों को पूरा करने के लिए 372 करोड़ से अधिक रुपए खर्च किए जाएंगे।

कार्ययोजना में जिन परियोजनाओं की पूरा किए जाने का खाका तैयार किया गया है उसके जरिए विशेष तौर पर कानपुर में कनेक्टिविटी बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रक्रिया के अंतर्गत फोरलेन आरओबी का निर्माण कानपुर सेंट्रल रावतपुर अनवरगंज रेल सेक्शन पर होगा। इससे कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार में मदद मिलेगी। वहीं, जीटी रोड पर फोरलेन फ्लाईओवर तथा घंटाघर रोड पर टू लेन फ्लाईओवर का निर्माण भी शहरी कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। घंटाघर रोड पर टू लेन फ्लाईओवर का निर्माण लेवल क्रॉसिंग 2 (जरीब चौकी के समीप) होगा। साथ ही गंगा नदी पर पुराने कानपुर-शुक्लागंज के क्षतिग्रस्त पुल के समीप ही नए फोरलेन पुल के निर्माण की योजना है। यह पुराने क्षतिग्रस्त पुल से 50 मीटर बाएं ओर (अपस्ट्रीम) दिशा में बनेगा। इससे कानपुर और शुक्लागंज की रोड कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार होगा जिससे ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी।

कानपुर से जुड़ी इन सभी परियोजनाओं को कुल 315 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पूरा किया जाएगा। इन्हें भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए पूर्ण किया जाएगा।

गंगा पर बनेगा नया पुल

गंगा के ऊपर शुक्लागंज को शहर से जोड़ने के लिए 147 साल पुराना ओवरब्रिज बना था। ये पुल 7 महीने पहले बह गया था। इसके बाद से इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। इसके 50 मीटर दूरी पर नया पुल बनाया जाएगा। इससे कानपुर शुक्लागंज के बीच आवागमन आसानी से हो सकेगा।


Information is Life