कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले आठ वर्षों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपनी “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 238 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. इस दौरान कुल 14,741 पुलिस मुठभेड़ें हुईं, जिनमें 30,293 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 9,202 अपराधी घायल हुए. इन अभियानों में 18 पुलिसकर्मी शहीद हुए, जबकि 1,700 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

एनकाउंटर में मेरठ जोन का दबदबा:पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पूरे प्रदेश में मेरठ जोन ने एनकाउंटर कार्रवाई में पहला स्थान हासिल किया है. मेरठ जोन में सर्वाधिक 4,183 मुठभेड़ें दर्ज की गईं, जिनमें 7,871 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 2,839 अपराधी घायल हुए. मेरठ जोन में 81 कुख्यात अपराधियों को ढेर किया गया. इन कार्रवाइयों में मेरठ जोन के 452 पुलिसकर्मी घायल हुए और दो पुलिसकर्मी शहीद हुए।

वाराणसी जोन दूसरे स्थान पर:जहां 1,041 मुठभेड़ों में 2,009 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 26 अपराधियों को मार गिराया गया. वाराणसी में 605 अपराधी और 96 पुलिसकर्मी घायल हुए।

आगरा जोन तीसरे स्थान पर रहा, जिसने 2,288 एनकाउंटर में 5,496 अपराधियों को दबोचा और 20 अपराधियों को ढेर किया. इस दौरान 715 अपराधी और 56 पुलिसकर्मी घायल हुए।

कमिश्नरेट में लखनऊ सबसे आगे:कमिश्नरेट के आंकड़ों पर गौर करें तो लखनऊ कमिश्नरेट ने सबसे अधिक 11 अपराधियों को ढेर किया है, जो 126 मुठभेड़ों में हासिल किया गया. गौतमबुद्ध नगर में 1,035 मुठभेड़ों में 9 अपराधी, कानपुर कमिश्नरी में 221 मुठभेड़ों में 4, वाराणसी कमिश्नरी में 118 मुठभेड़ों में 7, आगरा कमिश्नरी में 426 मुठभेड़ों में 7 और प्रयागराज कमिश्नरी में 126 मुठभेड़ों में 5 अपराधियों को ढेर किया गया।

लखनऊ जोन में 790 मुठभेड़ों में 15, प्रयागराज जोन में 506 मुठभेड़ों में 10, बरेली जोन में 1,962 मुठभेड़ों में 15, कानपुर जोन में 657 मुठभेड़ों में 11 और गोरखपुर जोन में 594 मुठभेड़ों में 8 अपराधियों को मारा गया।

पुलिसिया एक्शन से अपराधियों में भय:योगी सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत पुलिस के इस कड़े रुख ने “अपराधी या तो जेल में होगा या प्रदेश से बाहर” के मंत्र को प्रभावी ढंग से लागू किया है. इससे अपराधियों में भय का माहौल बना है और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है।

पुलिस ने संगठित अपराध, माफियागीरी और अवैध वसूली पर सख्त प्रहार किया है. मुठभेड़ों के साथ-साथ संपत्ति कुर्की, गैंगस्टर एक्ट और एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) जैसे कानूनों के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का यह आठ वर्षीय अभियान न केवल आंकड़ों में बल्कि जमीनी हकीकत में भी कानून का राज स्थापित करने में सफल रहा है. पुलिस की त्वरित, कठोर और साहसिक कार्रवाई ने अपराधियों को प्रदेश छोड़ने पर मजबूर कर दिया है, जिससे उत्तर प्रदेश एक भयमुक्त और सुरक्षित राज्य के रूप में अपनी पहचान सशक्त कर रहा है।

योगी सरकार की पुलिस ने आठ साल में 234 दुर्दांत अपराधियों को ढेर किया है सबसे अधिक मेरठ में 77 अपराधी ढेर किए अपराधियों को ढेर करने में मेरठ जोन पहले स्थान पर रहा है. वही लखनऊ जोन में 790 मुठभेड़ के दौरान 15 दुर्दांत अपराधियों को मारा गया हैं।


Information is Life